पंजाबी

'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे'- नवरात्रि इवेंट में शराब पीकर पहुंचे Daler Mehndi? भड़के कैबिनेट मंत्री

Cabinet Minister Angry At Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री उन्हें फटकारते हुए नजर आए।

Image

Daler Mehndi पर भड़के कैबिनेट मंत्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Cabinet Minister Angry At Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने अपनी सिंगिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। पंजाबी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने कई गाने दिये हैं। लेकिन हाल ही में दलेर मेहंदी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) उनके ऊपर नाराज होते नजर आए। कैबिनेट मंत्री ने दलेर मेहंदी को इवेंट में सरेआम फटकार लगाई कि आपसे बोला नहीं जा रहा है तो आप गाना क्या ही गाएंगे। वीडियो को लेकर ये भी बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में स्टेज पर आए थे, जिसे लेकर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल और भी नाराज हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'माता रानी ने उन्हें बचाया'- Tiger Shroff पर हुई फायरिंग पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

    कैबिनेट मंत्री ने दलेर मेहंदी को कथित रूप से स्टेज पर शराब के नशे में आने और परफॉर्मेंस के दौरान डबिंग करने के लिए फटकार लगाई। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने दलेर मेहंदी पर भड़कते हुए कहा, "यहां नवरात्रि के लिए दुर्गा माता का प्रोग्राम चल रहा है और आप शराब पीने के बाद परफॉर्म कर रहे हैं जो कि सही नहीं है।" कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को लेकर आगे कहा, "हमने आपको बुलाया, जिससे लोगों का मनोरंजन हो सके। आप हम सबको बेवकूफ बना रहे हैं। ये गलत है। आपका बड़ा नाम है और हम आपका सम्मान करते हैं। आपको इसलिए बुलाया गया है क्योंकि आपका बड़ा नाम है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan के ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर

      दलेर मेहंदी भी वीडियो में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से स्टेज से जाने के लिए कहते दिखाई दिये। उन्होंने कहा, "सर मैं आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहा हूं कि आप स्टेज से चले जाइए।" बता दें कि मामले को लेकर अभी तक दलेर मेहंदी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article