वायरल न्यूज़

कब समझेंगे लोग? चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में जाते-जाते बची जान, VIDEO वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ते यात्रियों का वीडियो वायरल है। बुजुर्ग महिला और बच्चे की जान जोखिम में पड़ते देख लोगों ने रेलवे सुरक्षा और ऑटोमैटिक दरवाजों की मांग उठाई।

Image

चलती ट्रेन में चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल (X/@GemsOfRailway)

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में लोग कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो उनकी जान पर भारी पड़ सकती है। स्टेशन पर ट्रेन छूटने लगे तो कुछ लोग उसके साथ दौड़ने लगते हैं और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी इसी तरह की लापरवाही दिखाता है। वीडियो में कुछ लोग चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला और एक छोटा बच्चा भी दिखाई देता है। जहां जरा-सी चूक से बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ते रहे लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को @GemsOfRailway नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ लोग अब भी उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला हाथ में बैग लेकर ट्रेन के साथ दौड़ती दिखाई देती है। उसके पीछे एक व्यक्ति भी नजर आता है, जो उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। ट्रेन के अंदर से कोई हाथ बढ़ाकर महिला को खींचने की कोशिश करता दिखता है। इसी दौरान एक छोटा बच्चा भी वहां मौजूद है। लोग जल्दी-जल्दी चढ़ने के लिए आवाज लगाते हैं। कोई बैग अंदर देने को कहता है, तो कोई जल्द आने के लिए बोलता है। यह पूरा नजारा काफी खतरनाक दिखाई देता है। अगर किसी का पैर फिसल जाता या वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लोगों मे रेलवे को दिया यह सुझाव

वीडियो (Video) सामने आने के बाद ट्रेन में चढ़ने के तरीके और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पोस्ट के साथ भारतीय रेलवे की पैसेंजर ट्रेनों में भी वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने का सुझाव दिया गया है। वंदे भारत जैसी ट्रेनों में दरवाजे अपने आप बंद होते हैं। इससे चलती ट्रेन में बाहर से चढ़ने की कोशिश को रोका जा सकता है। हालांकि, सामान्य ट्रेनों में ऐसे दरवाजे लगाने का फैसला तकनीकी जरूरतों, लागत और सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर निर्भर करेगा।

आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों?

अक्सर यात्री ट्रेन छूटने के डर से दौड़ने लगते हैं। कई बार उनके साथ बच्चे, बुजुर्ग और भारी सामान भी होता है। ऐसे में चलती ट्रेन में चढ़ना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। एक छोटी-सी चूक से पैर फिसल सकता है, हाथ छूट सकता है या यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर सकता है इसलिए ट्रेन चलने लगे तो उसमें चढ़ने की कोशिश करने के बजाय अगली ट्रेन का इंतजार करना ज्यादा सुरक्षित है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article