वायरल न्यूज़

घर में मां ने ही बच्चे के साथ चली ऐसी चाल कि बेचारे का इंसानियत से ही उठ गया भरोसा, Video देख समझ आएगा पूरा माजरा

मां तो आखिर मां होती है। अगर वह कुछ साजिश भी करती है तो वह अपने बच्चे की भलाई की खातिर ही करती है। ऐसी ही मां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपने नन्हें बच्चे को दवा पिलाने के लिए गजब की साजिश रचती है।

Image

बच्चे के साथ हो गया बहुत बड़ा खेल (X/@DrDilsher1)

याद है बचपन में हमें दवाइयां खाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता था। दवाइयों को देखते ही हम अपनी नाक सिकोड़ने लगते थे। लेकिन दवाइयां आखिर में हमें जैसे-तैसे खिला ही दी जाती थीं। अगर नहीं खाते तो बहला-फुसला कर खिला दी जाती या फिर मार-पीट कर लेकिन खिलाई जरूर जाती थी। ऐसा ही एक वाकया इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चे को दवा खिलाने के लिए उसकी मां ने ऐसा चाल चला कि बेचारे का अब तो इंसानियत से भरोसा ही उठ गया होगा।

दवा पिलाने के लिए मां ने रची साजिश

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मां अपने बेटे को दवा खिला रही है। लड़का दवा खाने में आनाकानी कर रहा है। ऐसे में उस लड़के का छोटा भाई अपने बड़े भाई का मुंह जबरन खोलकर खड़ा है ताकि मम्मी आराम से उसे दवा खिला दें। लेकिन उस नादान को क्या पता था कि मम्मी उसके साथ ही खेल कर देंगी।

छोटू के साथ हो गया खेल

दरअसल, बड़े बेटे को दवा खिलाने का नाटक करते हुए मम्मी ने छोटे वाले को दवा पिला दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ा भाई को दवा पिलाने के लिए छोटा भाई बहुत उत्साहित है, लेकिन कब दवा की बोतल उसके मुंह में चली गई, उसे पता भी नहीं चला। जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ कि मम्मी ने उसे दवाई पिला दी है, तो वह रोने लगा।

वीडियो जमकर हो रहा वायरल

बचपन की यादें और मां की ममता को बयां करता यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @DrDilsher1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा और 4500 यूजर्स ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो कत्तई वो ही वाला हाल है कि यहाँ पर मॉकड्रिल चल रहा था और कहा गया कि ये सब प्रैक्टिस है लेकिन उसी रात पाकिस्तान पर मिसाइल दाग दी गयी।" दूसरे ने लिखा, "अब जुल्म की इन्तहा कर दी मां ने छोटू के साथ, पक्की चीटिंग है ये।" तीसरे ने लिखा, "छोटू के साथ तो खेला हो गया, मां इतनी भरोसेमंद होती है कि कोई भी आंख बंदकर भरोसा कर ले, जिसका समय पर भरपूर फायदा उठाया जाता है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article