वायरल न्यूज़

मालिक हो तो ऐसा! मच्छरों से परेशान भैंसों के लिए निकाला ऐसा तगड़ा जुगाड़, जिसकी Social Media पर जमकर हो रही तारीफ

भैंसों को मच्छरों से बचाने के लिए एक शख्स ने गजब का जुगाड़ लगाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस जुगाड़ को देखकर लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image

मालिक ने अपनी भैंसों के लिए तान दी बड़ी-सी मच्छरदानी (X/@ChapraZila)

गांव-देहात में पशुपालन करने वाले लोग अपने जानवरों का खास ध्यान रखते हैं। उनकी अच्छी सेहत के लिए चारा-पानी से लेकर रहने की जगह तक का इंतजाम किया जाता है लेकिन बरसात और उमस के मौसम में मच्छर इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी परेशान करते हैं। ऐसे में एक शख्स ने अपनी भैंसों को मच्छरों से बचाने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

भैंसों के लिए लगा दी बड़ी-बड़ी मच्छरदानियां

आमतौर पर आपने घरों में इंसानों को मच्छरदानी के अंदर सोते देखा होगा, लेकिन क्या कभी भैंसों के लिए इतनी बड़ी मच्छरदानी देखी है? वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो (Video) में एक शख्स ने अपनी भैंसों के आराम करने की जगह पर बड़ी-बड़ी मच्छरदानियां लगा रखी हैं। इसके लिए उसने बांस या खंभों की मदद से मच्छरदानियों को ऊपर की तरफ तान दिया है। इस तरह भैंसें उनके अंदर आराम से खड़ी हो सकती हैं या लेट सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

देसी दिमाग देखकर लोग बोले- वाह!

रात के समय रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में दो-तीन जगहों पर भैंसों को इस तरह से मच्छरदानी के अंदर आराम करते हुए देखा जा सकता है। इस जुगाड़ को देखकर एक बात तो पक्का समझ आ रही है कि पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए हमेशा महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं होती। सही तरीके से किया गया छोटा-सा इंतजाम भी इस काम आ सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस शख्स की सोच की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे कम खर्च में किया गया शानदार देसी जुगाड़ बता रहे हैं। तो कुछ लोग इस आइडिया को अपने पशुओं के लिए भी इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article