Bigg Boss 20 Mahhi Vij Open Up On Finding Love: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को ही पलट दिया है। 'बिग बॉस 20' में रहते हुए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की लव लाइफ से पर्दा उठ चुका है। वहीं अब माही विज ने भी तलाक के बाद अपनी जिंदगी में प्यार तलाशने पर चुप्पी तोड़ी है। काजी तौकीर और उदिति सिंह के पूछने पर माही विज शर्मा गईं। उनका इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में स्काउट ओपी ने दिखाया यंग डीएसए को नीचा, अब दोस्ती में आई दरार!
'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में माही विज से काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने पूछा कि क्या आपको लोग अप्रोच कर सकते हैं या बिल्कुल नहीं? माही विज ने जवाब दिया कि मैं हर किसी के लिए तैयार नहीं हूं। वहीं उदिति सिंह ने आगे कहा कि आप कुछ चुनिंदा लोगों के लिए तो तैयार हैं। काजी तौकीर ने माही विज से आगे कहा, "मतलब आपने तीन या चार लोगों को चुना है, उसमें से कोई आपको प्रपोज कर सकता है?" उनकी बातें सुनकर माही विज शर्माकर मुस्कुराने लगीं। उन्हें देख काजी तौकीर ने चुटकी ली कि ये शर्मा रही हैं, आज पता चला कि कोई न कोई जरूर है। उदिति सिंह ने भी माही विज को लेकर कहा, "ये मना नहीं कर पाई हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बर्तन की ड्यूटी पर Yung और Qazi Touqeer के बीच हुआ कलेश, धक्का-मुक्की की आई नौबत
बता दें कि माही विज (Mahhi Vij) और एक्टर जय भानुशाली का तलाक इसी साल हुआ है। दोनों ने 4 जनवरी को ऐलान किया कि वे शादी के 14 साल बाद अलग हो रहे हैं। हालांकि अपने बच्चों की परवरिश के लिए जय और माही में आज भी अच्छे संबंध हैं। खुद माही विज ने कहा था कि वह जय भानुशाली का सम्मान करती हैं। दूसरी ओर जय भानुशाली भी माही विज का हौसला बढ़ाने से नहीं चूकते।
