शहर

दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik फैक्ट्री का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए दो आरोपी

Delhi Ghonda News: दिल्ली के घोंडा में नकली ENO के दो गोदाम और नांगलोई के अमन पुरी में अवैध पैकिंग फैक्ट्री पकड़ी है। क्राइम ब्रांच ने नकली ENO और FeviKwik बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Image

फेक ईनो और फेवीक्विक फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो साभार- TNN)

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली ENO और FeviKwik बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घोंडा में नकली ENO के दो गोदाम और नांगलोई के अमन पुरी में अवैध पैकिंग फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों नवीन सिंघल और बलराज बंसल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,97,856 पैकेट नकली ENO बरामद किए हैं, जबकि 310 किलो से ज्यादा खुले भरे हुए पाउच मिले हैं। खुले पाउच की संख्या करीब 4 लाख बताई गई है। नकली ENO बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 200 किलो साइट्रिक एसिड भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने बरामद किए नकली MDH मसाले

पुलिस ने नकली FeviKwik के 1,12,560 पाउच भी बरामद किए हैं। MDH मसाले समेत दूसरे नामी ब्रांडों की पैकिंग सामग्री भी मिली है। फैक्ट्री में नकली सामान की पैकिंग के लिए इलेक्ट्रिक मशीन और सीलिंग गन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, नवीन सिंघल नकली सामान की बिक्री करता था, जबकि बलराज बंसल नकली उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग करता था। दोनों आरोपियों की पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्तता सामने आई है।

घोंडा में पकड़े गए नकली ENO के गोदाम

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को नकली ENO और FeviKwik बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए घोंडा में नकली ENO के दो गोदाम पकड़े। इसके साथ ही नांगलोई के अमन पुरी में चल रही अवैध पैकिंग फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नकली ENO मिला। पुलिस ने 1,97,856 पैकेट नकली ENO बरामद किए। इसके अलावा 310 किलो से ज्यादा खुले भरे हुए पाउच मिले हैं, जिनकी संख्या करीब 4 लाख बताई गई है। मौके से नकली ENO बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 200 किलो साइट्रिक एसिड भी जब्त किया गया है।

नकली फेवीक्विक के लाखों पाउच बरामद

इसी फैक्ट्री से पुलिस ने नकली FeviKwik के 1,12,560 पाउच भी बरामद किए हैं। इसके अलावा MDH मसाले समेत दूसरे नामी ब्रांडों की पैकिंग सामग्री भी मिली है। जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में नकली सामान की पैकिंग के लिए इलेक्ट्रिक मशीन और सीलिंग गन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नवीन सिंघल नकली सामान की बिक्री का काम करता था, जबकि दूसरा आरोपी बलराज बंसल नकली उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग करता था। दोनों आरोपियों की पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि नकली सामान कहां बनाया जा रहा था, इसकी सप्लाई किन राज्यों में होती थी और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article