वायरल न्यूज़

कुम्हार की कलाकारी देखकर दंग रह गए लोग, हजारों मिट्टी के मटकों से बना अनूठा दुर्गा पंडाल, वीडियो वायरल

Viral Video: इस वीडियो में मिट्टी के हजारों हैंडमेड मटकों और कलशों से तैयार की गई एक अद्भुत और भव्य फेस्टिवल डेकोरेटिव इंस्टालेशन को दिखाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाता यह पंडाल भारतीय हस्तशिल्प और इको-फ्रेंडली कला का एक बेजोड़ नमूना है।

Image

कुम्हार की कलाकारी ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @ssmita447)

Viral Video: त्योहारों के मौसम में अक्सर हमें एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल और सजावट देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कला और पारंपरिक हस्तशिल्प के प्रति लोगों का नजरिया ही बदल दिया है। इस वीडियो में मिट्टी के हजारों मटकों का इस्तेमाल करके एक विशाल और बेहद खूबसूरत दुर्गा पंडाल तैयार किया गया है। इस पंडाल ने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स बार-बार इस दुर्गा पंडाल को देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुशल कारीगरों ने बिना किसी आधुनिक प्लास्टिक या केमिकल आधारित सजावट के, केवल मिट्टी के मटकों और कलशों को एक साथ जोड़कर यह अद्भुत संरचना खड़ी की है। पंडाल की पूरी छत और दीवारें मिट्टी के बर्तनों से पटी पड़ी हैं। जब इनके पीछे से नीली और सुनहरी लाइट्स जलती हैं, तो पूरा परिसर एक जादुई रोशनी से नहा उठता है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किया गया है। यह न केवल पर्यावरण-अनुकूल है बल्कि भारतीय कुम्हार कला को बढ़ावा देता है। मटकों को इस तरह से सेट किया गया है कि वे एक सुंदर पैटर्न और वेव जैसा आकार लेते हैं। मटकों के बीच-बीच में और नीचे से लगाई गई वाइब्रेंट लाइट्स इसके आकर्षण में चार चांद लगा देती हैं। देखें वीडियो...

    कुम्हार की अद्भुत कलाकारी

    वीडियो में देखा जा सकता है कि इस कलाकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं। लोग इस अनूठे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। पृष्ठभूमि में बजते भक्तिमय संगीत ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और मनमोहक बना दिया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ssmita447 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग भारतीय कारीगरों के हुनर और कल्पनाशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि हमारी पारंपरिक धरोहर और मिट्टी की कला में जो सुंदरता है, वह किसी भी आधुनिक सजावट में नहीं मिल सकती। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article