दुनिया

इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

इटली के मिलान और बोलोन्या समेत कई शहरों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किराए के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Image

इटली में चल रहा है प्रदर्शन

Photo : AP

Italy Protest: यूरोपीय देश इटली में बढ़ती महंगाई, कम वेतन, भारी किराए और जीवन-यापन के लगातार बढ़ते खर्चों के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब उग्र और हिंसक रूप धारण कर चुका है। इटली के कई प्रमुख शहरों में हिंसक झड़पें, दुकानों के शीशे तोड़े जाने और कई स्टोर्स में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 19 अक्टूबर को वहां रह रहे तथा यात्रा पर गए भारतीय नागरिकों के लिए एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

मिलान और बोलोन्या में भारी हिंसा, 160 से अधिक लोग हिरासत में

आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा तनाव मिलान और बोलोन्या शहरों में देखने को मिला। मिलान के प्रसिद्ध कैथेड्रल के पास और कई अन्य इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स जलाए और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला बोल दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इटली की दंगा नियंत्रण पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल किया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में अब तक लगभग 160 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें नागरिक

इटली में जारी उपद्रव और अशांति के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी किया है "पिछले सप्ताह इटली के कुछ शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शन हुए हैं। हम भारतीय नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और उन स्थानों पर जाने से बचें जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा, स्थानीय समाचारों और घटनाक्रमों पर नजर बनाए रखें।"

आपातकालीन स्थिति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास (रोम) और महावाणिज्य दूतावास (मिलान) ने किसी भी अप्रिय स्थिति या आपात स्थिति में फंसे भारतीयों की मदद के लिए 24/7 आपातकालीन नंबर जारी किए हैं:

भारतीय दूतावास, रोम (Embassy of India, Rome): +39 331 614 2085

भारतीय महावाणिज्य दूतावास, मिलान (Consulate General of India, Milan): +39 3881647527

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इटली में रहने वाले छात्रों, पर्यटकों और कामकाजी पेशेवरों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें और जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, अनावश्यक यात्राओं से बचें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

Video: 'एक दिन हम सब मरेंगे...' मौत पर प्रवचन दे रहे पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, लाइव प्रार्थना सभा में गई जान

Video: 'एक दिन हम सब मरेंगे...' मौत पर प्रवचन दे रहे पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, लाइव प्रार्थना सभा में गई जान

Russia-Ukraine War: कौन हैं वो रूसी अफसर, जिसने मरवा दिए अपने ही 300 सैनिक और भाग गया यूक्रेन? रूसी पत्नी बोली- गद्दारी की

Russia-Ukraine War: कौन हैं वो रूसी अफसर, जिसने मरवा दिए अपने ही 300 सैनिक और भाग गया यूक्रेन? रूसी पत्नी बोली- गद्दारी की

पुतिन का बड़ा कूटनीतिक दांव: ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की तैयारी

पुतिन का बड़ा कूटनीतिक दांव: ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की तैयारी

'फ्रांस जल रहा है, अपने बॉर्डर बंद करो': फ्रांस में भड़की उग्र हिंसा और आगजनी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार

'फ्रांस जल रहा है, अपने बॉर्डर बंद करो': फ्रांस में भड़की उग्र हिंसा और आगजनी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार