एजुकेशन

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Released: एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, sbi.bank.in पर कर सकते हैं डाउनलोड

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए मेन्स बैकलॉग परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Released: एसबीआई क्लर्क मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Clerk Mains Admit Card 2026) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए मेन्स बैकलॉग परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (SBI Clerk Mains Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 1580 बैकलॉग पदों पर भर्ती की जाएगी।

SBI Clerk Mains Exam Date 2026: कब होगी एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के समय प्रारंभिक परीक्षा का कॉल लेटर (ID प्रूफ की एक कॉपी के साथ) और मुख्य परीक्षा का कॉल लेटर, दोनों साथ लाने होंगे। वहीं अब एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेन्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SBI Clerk Backlog Mains Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SBI Clerk Mains Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

एसबीआई क्लर्क मेन्स बैकलॉक की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article