वायरल न्यूज़

90,000 किराया फिर भी पानी नहीं! मुंबई के शख्स ने Video शेयर कर बताया लग्जरी लाइफ का कड़वा सच

मुंबई जैसे बड़े और महंगे शहर में बेहतर सुविधाओं के नाम पर लोगों से लाखों रुपए लिए जाते हैं। मगर इसके पीछे की जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। एक शख्स ने इसी हकीकत को वीडियो के जरिए दिखाया है।

Image

निखिल मुंबई के एक ऊँची इमारतों वाली सोसाइटी में रहते हैं। (Instagram/@nik.arvn)

वायरल न्यूज (Viral News): 'दिल्ली है दिल वालों की और मुंबई है पैसे वालों की', यह बात किसी ने सच ही कहा है। हमारे देश में अगर सबसे मंहगे शहरों की बात करें तो मुंबई सबसे ज्यादा महंगा है। जहां लोग अपने सुख-सुविधाओं के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। मगर हाल में एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए उस लग्जरी लाइफ की जब कड़वी सच्चाई बताई तो लोग हैरान रह गए। फिलहाल, शख्स का यह वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महंगा किराया, लेकिन बुनियादी सुविधा नहीं

वायरल वीडियो (Viral Video) में शख्स ने बताया कि वह मुंबई में जिस फ्लैट में रहता है, उसका किराया 90 हजार रुपए है। इसके बावजूद भी उसे पानी की कमी से जूझना पड़ता है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम निखिल है। निखिल ने बताया कि उनकी सोसाइटी में फ्लैट्स का किराया 70 हजार से शुरू होकर 90 हजार रुपए तक है। फिर भी इतने महंगे फ्लैट में रहने के बावजूद भी उन्हें अपने रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

टैंकर के भरोसे चल रही जिंदगी

निखिल ने आगे बताया कि उनकी सोसाइटी में पानी कभी भी अचानक बंद हो जाता है, जिससे लोगों को बहुत समस्याएं होती हैं। किचन के काम और बाथरूम जैसे जरूरी काम भी पानी के बिना मुश्किल हो जाते हैं। निखिल के मुताबिक, सोसाइटी में पानी की समस्या लगातार बनी रहती है। हर रोज पानी की सप्लाई नहीं होती। ऐसे में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बाहर से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। मगर सोसाइटी इतनी बड़ी है कि दो टॉवर में 37-37 फ्लोर मौजूद हैं। जिसमें सैकड़ों लोग रहते हैं। ऐसे में टैंकर से लोगों की जरूरते बिल्कुल पूरी नहीं हो पातीं। सबसे बड़ी बात यह है कि इतना ज्यादा किराया देने के बाद भी लोगों को पानी बचाकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वीडियो के अंत में निखिल ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि “इतना पैसा देने के बाद भी अगर पानी जैसी बेसिक सुविधा नहीं मिले, तो यह पूरी तरह गलत है।”

"इससे अच्छा तो दुबई चला जाता भाई"

निखिल ने इस वीडियो (Video) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nik.arvn नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने निखिल की इस समस्या पर चुटकी लेते हुए कहा कि इतने में तो तुम दुबई में रह लेते भाई, साथ ही वहां पानी की कोई दिक्कत भी नहीं है। जबकि कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए निखिल को मुंबई के कुछ ऐसे इलाकों के बारे में बताया जहां पानी की सप्लाई रेगुलर रहती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article