वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर कई बार लोगों के ऐसे हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलते हैं कि उसे देख यूजर्स अपना सिर पीट लेते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का सिर चकरा गया। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आधे कवर के साथ सड़क पर दौड़ती दिखी स्कॉर्पियो
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक स्कॉर्पियो चल रही है। मगर यहां जो सबसे हैरान कर देने वाली बात है, वो यह है कि जो स्कॉर्पियो सड़क पर दौड़ रही है, उस पर आधा कवर चढ़ा ही हुआ है। जी हां! स्कॉर्पियो वाले बंदे ने अपने वाहन से कवर को उतारा ही नहीं है। अब इसे आलस कह लें या कुछ और, मगर वह अपनी गाड़ी को आधे कवर के साथ लेकर सड़क पर निकला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
पीछे चल रही गाड़ी ने रिकॉर्ड किया यह वीडियो
स्कॉर्पियो वाले बंदे का यह वीडियो (Video) उसके पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। जिसमें उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भाई अगर आपको भी गाड़ी पर कवर चढ़ाने और उतारने में आलस आता है तो आप भी सामने वाले भइया की तरह आधे कवर के साथ अपनी गाड़ी चला सकते हैं। आगे वह कहता है कि बंदे के पास स्कॉर्पियो होते हुए भी वह उसे कवर से ढंक कर सड़क पर चला रहा है।
लोगों ने मजेदार कमेंट कर खूब लिए चटकारे
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक डेढ़ लाख लोगों ने देखा और 1400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने स्कॉर्पियो वाले के इस आलस पर खूब चटकारे लिए हैं। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अपने जैसे लोगों को देखकर हमेशा अच्छा लगता है।" दूसरे ने लिखा, "आलस की भी हद होती है।" इसके अलावा कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और कहा कि शायद इस स्कॉर्पियो में कोई गलत काम चल रहा हो इसलिए उसे कवर से आधा ढंक दिया गया हो।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
