वायरल न्यूज़

VIDEO: 200 टन का बॉयलर लेकर निकला 308 पहियों वाला ट्रक, रास्ते में आई बड़ी मुसीबत, हटाना पड़ा फुट ओवरब्रिज

बिहार के कैमूर में 200 टन का बॉयलर लेकर जा रहा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक मोहनिया स्टेशन पर फंस गया। जिसके बाद ट्रक के लिए रास्ता बनाने के लिए फुट ओवरब्रिज को हटाना पड़ा।

Image

विशालकाय ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (Times Now Navbharat)

भारत में सड़कों पर रोजाना कई तरह के बड़े वाहन दौड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन कुछ ट्रक ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। बिहार के कैमूर जिले में एक ऐसा ही विशाल ट्रक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्रक पर 200 टन वजनी इंडस्ट्रियल वैक्यूम बॉयलर लदा है और इसे कुल 308 पहियों की मदद से ले जाया जा रहा है। इतनी बड़ी गाड़ी के लिए सड़क पर रास्ता बनाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

200 टन का बॉयलर लेकर जा रहा ट्रक

बताया जा रहा है कि यह विशाल बॉयलर एक चीनी मिल या इथेनॉल प्लांट के लिए बलरामपुर, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इस भारी-भरकम ब्यॉलर को बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक लाया गया था। इसके बाद इसे सड़क से होते हुए फैक्ट्री तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कैमूर में सामने आई बड़ी परेशानी

जानकारी के मुताबिक, यह विशाल ट्रक झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर आगे बढ़ा लेकिन जब यह कैमूर जिले के मोहनिया स्टेशन के पास पहुंचा, तो रास्ते में एक बड़ी रुकावट सामने आ गई। ट्रक के रास्ते में आने वाले फुट ओवरब्रिज के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। इसके बाद रास्ता साफ करने के लिए फुट ओवरब्रिज को अस्थायी तौर पर हटाने की जरूरत पड़ी। भारी वाहन को आगे निकालने के लिए आसपास के कंस्ट्रक्शन में बदलाव करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

308 पहियों वाले इस विशाल ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसकी लंबाई, पहियों की संख्या और भारी-भरकम मशीनरी सामान को देखकर हैरान हैं। एक तरफ जहां यह ट्रक अपनी विशाल बनावट के कारण चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर इसे रास्ते से निकालने के लिए किए जा रहे इंतजाम भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारी-भरकम सामान ढोने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं ऐसे वाहन

भारी मशीनरी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना सामान्य ट्रक से सामान ढोने जितना आसान नहीं होता। इसके लिए विशेष तरह के मल्टी-एक्सल ट्रेलर और कई पहियों वाले वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे वाहनों में वजन को अलग-अलग पहियों और एक्सल पर बांटा जाता है, ताकि भारी सामान को नियंत्रित तरीके से ले जाया जा सके।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article