वायरल न्यूज़

साल में सिर्फ 2 बार दिखता है यह नजारा, मंदिर की 5 खिड़कियों से होकर गुजरा डूबता सूरज, Video वायरल

केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में विषुव के दौरान डूबता सूरज पांच खिड़कियों से होकर गुजरता नजर आया। आनंद महिंद्रा ने इसका Video शेयर किया, जो वायरल है।

Image

केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (X/@anandmahindra)

हमारे देश भारत में मंदिरों की वास्तुकला पर अगर नजर डालें तो इससे ज्यादा अद्भुत वास्तुकला शायद ही आपको कहीं देखने को मिलेगी। इनमें से ही एक है केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, जिसकी वास्तुकला और उससे जुड़ी खास बातें जानकर लोगों आप हैरान रह जाएंगे। फिलहाल इस मंदिर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्यास्त के समय कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि इसे देखने वालों का मुंह खुला का खुला रह गया। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे हुए थे।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया यह Video

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में डूबता हुआ सूरज मंदिर की एक-एक करके पांच खिड़कियों से होकर गुजरता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि ऐसा नजारा साल में सिर्फ दो बार, विषुव के आसपास दिखाई देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

आखिर क्या होता है विषुव?

विषुव यानी (Equinox) साल में आने वाला वह समय है, जब सूर्य भूमध्य रेखा के ऊपर होता है। इस दौरान पृथ्वी के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होती है। साल में आमतौर पर दो विषुव होते हैं। पहला मार्च के आसपास और दूसरा सितंबर के आसपास। सितंबर वाला विषुव उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु की शुरुआत से जुड़ा होता है। इसी समय सूर्य की स्थिति ऐसी बनती है कि मंदिर से दिखाई देने वाला यह खास सूर्यास्त का नजारा देखने को मिलता है।

मंदिर की वास्तुकला से जुड़ा है यह दृश्य

इस पूरे नजारे की खास बात सिर्फ सूर्यास्त नहीं, बल्कि मंदिर की बनावट है। मंदिर की संरचना में मौजूद खिड़कियों और उनके स्थान को इस तरह देखा गया है कि विषुव के समय डूबता हुआ सूरज एक के बाद एक खिड़कियों के बीच दिखाई देता है। वीडियो में सबसे पहले सूरज ऊपर की खिड़की में नजर आता है। इसके बाद जैसे-जैसे सूर्य नीचे की ओर जाता है, वह अगली खिड़कियों में दिखाई देने लगता है। कुछ समय बाद सूरज तीसरी खिड़की के सामने आता है और फिर बाकी खिड़कियों से गुजरता हुआ नजर आता है। आखिर में सूर्य क्षितिज के नीचे चला जाता है और यह अद्भुत दृश्य खत्म हो जाता है।

देखने के लिए उमड़े लोग

इस खास पल को देखने के लिए मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग मौजूद थे। सूर्य की रोशनी और मंदिर की पारंपरिक वास्तुकला का यह मेल देखने में बेहद खूबसूरत नजर आया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग इस नजारे को लेकर काफी हैरान दिखे।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article