वायरल न्यूज़

Video: वैष्णो देवी जाने के लिए झारखंड से स्केटिंग करते हुए निकले दो लड़के, 14वें दिन मैनपुरी पहुंचे

हाल में दो लड़कों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि लड़के रोलर स्केट से स्केटिंग करते हुए मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इन लड़कों ने झारखंड के कोडरमा जिले से अपनी यात्रा की शुरुआत की है और यात्रा के 14वें दिन वे उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला पहुंच गए हैं।

Image

रोलर स्केट से मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले दो लड़के (X/ANI)

नवरात्र का समय चल रहा है, लोग देवी मां की भक्ति में डूबे हुए हैं। इसी बीच हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें देवी मां के प्रति दो लड़कों की आपार भक्ति देखी जा सकती है। वीडियो में इन दो लड़कों को सड़क पर रोलर स्केट से यात्रा करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये लड़के इसी रोलर स्केट से स्केटिंग करते हुए वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए निकले हुए हैं। दोनों लड़के झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच इलाके के रहने वाले हैं। वे दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं और हाल में ही दसवीं का पेपर देने के बाद वे इस धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।

2500 किमी की यात्रा स्केटिंग करते हुए तय करेंगे ये लड़के

आज लड़कों की इस यात्रा का 14वां दिन है और ये इस वक्त उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे हुए हैं। कुल यात्रा 2500 किलोमीटर की है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए गए एक बाइट में रंजन मेहता नाम के लड़के ने बताया कि वह और उनका साथी इस यात्रा पर सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए निकले हुए हैं। इसके लिए उनके घरवालों ने उन्हें बहुत मना किया, लेकिन लड़कों ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। वे कहते हैं कि, “माता रानी के दर्शन के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” आगे लड़के ने बताया कि वे रोजाना कई किलोमीटर स्केटिंग करते हैं। बीच-बीच में थोड़ा आराम लेते हैं और फिर आगे निकल पड़ते हैं।

पूरी यात्रा में लग सकते हैं 30 दिन

इतनी दूर स्केटिंग करते हुए आना कोई आसान काम नहीं है। सड़क की गर्मी, थकान, ट्रैफिक और खाने-पीने की दिक्कतें तो हैं ही, फिर भी दोनों मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहे हैं। लोग उन्हें इस यात्रा पर निकले हुए देखकर हैरान हो रहे हैं और उनका हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लड़कों का मानना है कि अगर सब ठीक रहा तो वे करीब 30 दिनों में वैष्णो देवी पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article