वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़कियों ने ट्रेन कोच को बना दिया बार क्लब, भोजपुरी गाने पर झन्नाटेदार डांस कर बनाई रील

सोशल मीडिया पर ट्रेन में डांस कर रील बना रही लड़कियों का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उन लड़कियों को खरी-खोटी सुना रहे हैं और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Image

Viral Video: लड़कियों ने ट्रेन कोच को बना दिया बार क्लब, भोजपुरी गाने पर झन्नाटेदार डांस कर बनाई रील

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कोई वायरल होने के लिए अश्लीलता का सहारा ले रहा है तो कोई अपना टैलेंट दिखाकर नाम कमा रहा है। हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आज की जेनरेशन सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कितनी भूखी है। वायरल होने की होड़ में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

लड़कियों ने ट्रेन में किया झन्नाटेदार डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां ट्रेन के कोच में डांस करती नजर आ रही हैं। लड़कियों को भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बनाते आप देख सकते हैं। इस दौरान वे एक साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'संइयां जी दिलवा मांगे लें...' बज रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mariyam_MBD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग लड़कियों के इस हरकत को फूहड़ बता रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसे वीडियो बनाना बिल्कुल सही नहीं है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "वायरल होने के चक्कर में पब्लिक डिस्टर्बेंस तो नहीं होना चाहिए।" दूसरे ने लड़कियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए लिखा, "इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए, पब्लिक प्लेस पर ये अब हरकत करना सही नहीं है।" तीसरे ने वीडियो पर तंज कसते हुए लिखा, "रील कहीं भी बन जाती है, आजकल तो ट्रेन इस मामले में सबसे आगे है।" चौथे ने लिखा, "आजकल ऐसा ट्रेंड बन गया है कि किसी भी सर्वजनिक स्थल पर इस तरह का रील शूट हो रहा है, लोग जाएं भाड़ में।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article