यूटिलिटी

प्राइवेट-सरकारी बैंक से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में ब्याज, करिए FD फटाफट बढ़ेगा पैसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 11:42 AM IST

Post Office Time Deposit vs Bank Interest Rate: पिछली कुछ तिमाहियों में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में काफी बढ़त देखी गई है। जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए, आप पांच-साल वाली पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं।

Image

बैंक Vs पोस्ट ऑफिस

Photo : iStock

Post Office Time Deposit vs Bank Interest Rate: पिछली कुछ तिमाहियों में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में काफी बढ़त देखी गई है। यहां तक कि पांच साल वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (PODT) की ब्याज दर भी 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे समय में जब प्रमुख प्राइवेट और सरकारी बैंक पांच साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर 7 से 7.25 फीसदी की ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में क्या आपको बेहतर रिटर्न के लिए पांच साल की पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट का विकल्प चुनना चाहिए? आइये समझते हैं...

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही होती है। जिसमें आप एक निश्चित समय के लिए एक निश्चित ब्याज दर के हिसाब से पैसा निवेश कर सकते हैं। जिसमें पहले से तय ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है।

ब्याज दर की तुलना: बैंक Vs पोस्ट ऑफिस

Post Office Time Deposit vs Bank Interest Rate

बैंक Vs पोस्ट ऑफिस

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए, आप पांच-साल वाली पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। 7.75 प्रतिशत ब्याज दर पर, केवल डीसीबी बैंक पांच साल की पीओटीडी की तुलना में 0.25 प्रतिशत अधिक ब्यादा देता है। इस बीच, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक , एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जैसे प्रमुख बैंक पांच साल में मेच्योर होने वाली जमा पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करते हैं। इंडसइंड बैंक पांच साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। एसबीआई पांच साल में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है।

Post Office Time Deposit

प्राइवेट सेक्टर बैंक ब्यार दरें

5-वर्षीय फिक्स्ड डिपॉजिट बनाम 5-वर्षीय बैंक FD की ब्याज दरें

जैसा कि आप देख सकते हैं, यदि आप अधिकांश सरकारी और निजी बैंकों में पांच साल की एफडी की तुलना में पांच साल की पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट में निवेश करते हैं तो आपको तुलनात्मक अधिक ब्याज मिलता है। 5-साल की पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट में, ब्याज की गणना और चक्रवृद्धि त्रैमासिक लेकिन वार्षिक भुगतान होता है। एक आवेदन जमा करके वार्षिक ब्याज खाताधारक के बचत खाते में जमा किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article