यूटिलिटी

Mahogany Tree Farming: इस एक पौधे की खेती कर बन सकते हैं करोड़पति, जानें क्या है इस पेड़ की खासियत

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 25, 2023, 06:37 AM IST

Mahogany Tree Farming In India: आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर आप चंद दिनों में मालामाल हो सकते हैं। साथ ही कुछ वर्षों में करोड़पति बन सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि, आखिर ये कौन सा पौधा है और इसकी खेती का तरीका और सही समय क्या है।

Image

Mahogany Tree Farmin: इस पेड़ की खेती कर किसान हो सकते हैं मालामाल

KEY HIGHLIGHTS
  • महोगनी की खेती कर आप बन सकते हैं मालामाल।
  • चंदन की लकड़ी से भी महंगा है ये पेड़।
  • 12 साल में पूरी तरह तैयार होता है महोगनी का पौधा।

Mahogany Tree Farming In India: अक्सर किसान मौसमी फसलों को तवज्जो देते हैं, यही कारण है कि किसानों को उनकी मेहनत के अनुसार फायदा नहीं हो पाता और अंत में निराश होना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर आप करोड़ो रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा लागत लगाने की जरूरत भी नहीं है। बाढ़ आए या आंधी आपकी फसल सुरक्षित रहेगी, ये आपको शत प्रतिशत मालामाल बनाने की गारंटी देता है। जी हां हम बात कर रहे हैं महोगनी के (Mahogany Tree) पौधे की। महोगनी एक ऐसा पेड़ है, जिसकी खेती कर किसान करोड़पति बन (Mahogany Tree Price) सकते है। यह एकमात्र ऐसी लकड़ी है, जिसकी कीमत चंदन की लकड़ी से भी ज्यादा है।

आप एक एकड़ जमीन पर 100 से 120 महोगनी के पौधे लगा (Mahogany Tree in Hindi) सकते हैं। यह भारतीय किसानों के लिए फायदे का (Mahogany Tree Growth Time) सौदा है। इसे सदाबहार पेड़ भी कहा जाता है, इसकी ऊंचाई करीब 200 फीट होती है। खास बात यह है कि सूखा पड़े या जमकर बारिश हो, इसके पौधे को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता।

यही कारण है कि, लोग इसकी खेती के प्रति अधिक आकर्षित (Mahogany Tree Selling Price) हो रहे हैं। कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो महोगनी के एक पौधे की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये (Mahogany Tree Seed) होती है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे महोगनी की खेती करने का सही समय और सटीक तरीका, जिससे आप कुछ ही सालों में मालामाल हो सकते हैं।

How to Cultivate Mahogany Tree, महोगनी का पौधा लगाने का सही समय

बता दें महोगनी का पेड़ आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं, यह एक सदाबहार पौधा है। मैदानी इलाकों में इन पौधों की खेती अधिक की जाती है, क्योंकि यहां तेज का हवा का प्रकोप कम होता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में महोगनी की खेती घाटे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि हवा तेज चलने पर इन पौधों के गिरने का डर होता है। इसकी जड़ कम गहरी होती है। साथ ही इन पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। खास बात यह है कि, बाढ़ या सूखा पड़ने से इस पेड़ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

महोगनी का पौधा लगाने के लिए मिट्टी?

महोगनी की खेती के लिए पथरीली जमीन को उपयुक्त माना जाता है। साथ ही यहां का पीएच लेवल सामान्य होना चाहिए। इसके अलावा एक बार पौधा लगाने के बाद आपको 12 साल तक इंतजार करना होगा। इसका पौधा 12 साल में पूरी तरह तैयार होता है। वहीं एक बार किसी जमीन पर महोगनी खेती करने के बाद, इसका पीएच लेवल असामान्य हो जाता है, यहां मौसमी चीजों की पैदावार कम हो जाती है। ऐसे में इसकी खेती करने से पहले पास के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर जमीन का पीएच लेवल जरूर चेक करवा लें।

इस पौधे में पाए जाते हैं औषधीय गुण

महोगनी के पौधे में औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधी व जड़ी बूटी बनाने के लिए किया जाता है। इससे बनी जड़ी बूटी कैंसर के रोगियों के लिए किसी रामबांण से कम नहीं है, यह कैंसर कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोकती है और इस भयावह बीमारी से निजात दिलाने में सहायक होता है। इसके अलावा अन्य बीमारियों के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Mahogany Tree Uses, कहां किया जाता है इसका इस्तेमाल

महोगनी की लकड़ी अन्य लकड़ियों की तुलना में सबसे मजबूत होती है। साथ ही सैकड़ो वर्षों तक इसकी लकड़ी खराब नहीं होती, यही कारण है कि इसका इस्तेमाल पानी में चलने वाले जहाज, मूर्ती, फर्नीचर, वाद्ययंत्र आदि चीजों में किया जाता है। इससे बनी वस्तुओं में आप अच्छी डिजाइन्स भी निकाल सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article