यूटिलिटी

Valentines Day के बाद गर्लफ्रेंड को IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घुमाएं Thailand, ऐसे कर सकेंगे बुक

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 9, 2023, 01:35 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYYA FROM JAIPUR: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप थाईलैंड के दो सुंदर जगहें बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYYA

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYYA FROM JAIPUR: फरवरी महीना प्यार का होता है। अगर आप वैलेंटाइन डे (Valentines Day) के बाद अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) या फिर अपनी वाइफ (Wife) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप देश से बाहर थाईलैंड घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप थाईलैंड के दो सुंदर जगहें बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख को शुरू होगा। वहीं ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और आप जयपुर से थाईलैंड आना-जाना एयर एशिया की फ्लाइट से करेंगे।

इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा आप बैंकॉक और पटाया में 2-2 दिन थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही अंग्रेजी बोलने वाला एक गाइड भी मिलेगा।

अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 58,405 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 49,915 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 47,675 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 38,715 रुपए देने होंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article