यूटिलिटी

लंबी लाइनों में लगनी की कोई जरूरत नहीं, इन 4 तरीकों से घर बैठे चेक करें PF बैलेंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 04:24 PM IST

EPF Account Balance: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर्स घर बैठे भी पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।

Image

PF बैलेंस चेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगनी की कोई जरूरत नहीं

Photo : iStock

नई दिल्ली। हर महीने आपकी सैलरी का एक हिस्सा प्रॉविडेंट फंड अकाउंट में जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सभी मेंबर्स को कई सेवाएं प्रदान करता है। अब पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको लंबी लाइनों में लगनी की कोई जरूरत नहीं है। ईपीएफ ग्राहकों के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने पीएफ बैलेंस को चेक करने के लिए कई विकल्प हैं। आप SMS के जरिए, मिस्ड कॉल के जरिए, ईपीएफओ की वेबसाइट के जरिए और उमंग ऐप (UMANG) के जरिए अपना बैलेंस (PF Balance) चेक सकते हैं। आइए इन चारों तरीकों के बारे में जानते हैं।

पहला तरीका

एसएमएस के जरिए बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN LAN लिखकर एसएमएस भेज दें। यहां UAN का अर्थ 12 अंकों वाला नंबर और LAN का मतलब भाषा का कोड है। अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है। हिन्दी के लिए HIN, पंजाबी के लिए PUN, गुजराती के लिए GUJ, मराठी के लिए MAR, कन्नड़ के लिए KAN, तेलुगु के लिए TEL, तमिल के लिए TAM, मलयालम के लिए MAL और बंगाली के लिए BEN है।

दूसरा तरीका

मिस्ड कॉल से अपना बैलेंस जानने के लिए ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011- 22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल कर दे, जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा। इसमें पीएफ बैलेंस की जानकारी लिखी होगी।

तीसरा तरीका

अगर आप ऑनलाइन बैलेंस देखना चाहते हैं, तो ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपना यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करके वहां अपनी पासबुक देख लें।

चौथा तरीका

आप उमंग ऐप के जरिए भी इसके जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आपके फोन में 'उमंग' ऐप है, तो Employee Centric Services पर जाकर पासबुक देख लें। बैलेंस देखने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP भी दर्ज करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article