यूटिलिटी

पिज्जा खाने की ख्वाहिश अब 3 मिनट में होगी पूरी, खुल गया देश का पहला पिज्जा ATM

चंडीगढ़ जाने वालों और यहां रहने वाले लोगों के बीच आजकल सुखना लेक जाने की बेताबी देखने को मिल रही है। दरअसल हाल ही में चंडीगढ़ की सुखना झील में देश का पहला पिज्जा एटीएम खुल चुका है और लोग इसका आनंद उठाने यहां पहुंच रहे हैं।

Image

चंडीगढ़ में खुला देश का पहला पिज्जा एटीएम

अगर हम आपसे कहें कि अब आपके पिज्जा खाने कि ख्वाहिश सिर्फ 3 मिनट में पूरी हो सकती है तो शायद आपके लिए विश्वास करना मुश्किल होगा। लेकिन अब चंडीगढ़ के लोग इस बात पर विश्वास करने लगे हैं और उनके विश्वास की वजह बना है यहां सुखना लेक में शुरू हुआ देश का पहला पिज्जा एटीएम। चंडीगढ़ के निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी अब सुखना लेक जाकर इस पिज्जा एटीएम को इस्तेमाल करने की बेताबी होने लगी है। अधिकतर लोग पिज्जा एटीएम के बारे में नहीं जानते। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं देश के पहले पिज्जा एटीएम के बारे में सबकुछ।

सिर्फ 3 मिनट में पिज्जा

यह पिज्जा एटीएम चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एवं टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी CITCO द्वारा लगाया गया है और यह पिज्जा एटीएम सिर्फ 3 मिनट में आपको पिज्जा बनाकर दे देता है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए CITCO के अधिकारियों ने बताया कि यह पिज्जा एटीएम भारत में अपनी तरह का पहला है और फिलहाल यह देश का इकलौता पिज्जा एटीएम है।

कौन चलाता है पिज्जा एटीएम?

यह पिज्जा एटीएम आईमैट्रिक्स वर्ल्डवाइड नामक कंपनी द्वारा चलाया जाता है। आईमैक्स मैट्रिक्स के डॉक्टर रोहित शर्मा ने का कहना है कि उन्हें भारत में पिज्जा एटीएम लगाने का आईडिया फ्रांस से आया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्योंकि इस एटीएम मशीन को इम्पोर्ट करना काफी मुश्किल था इसलिए उन्होंने इसे भारत के मोहाली में मौजूद अपनी फैक्ट्री में ही बनाने का फैसला किया।

मुंबई में भी लगाया था पिज्जा एटीएम

इससे पहले आईमैट्रिक्स वर्ल्डवाइड ने ही मुंबई के एक रेलवे स्टेशन में इसी तरह की एक मशीन लगाई थी। लेकिन कोविड आने के बाद पिज्जा एटीएम को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और कंपनी को हार मानकर यह मशीन बंद करनी पड़ी। डॉक्टर शर्मा ने यह भी बताया कि चंडीगढ़ के सुखना लेक में लगी मशीन हर दिन लगभग 100 पिज्जा तैयार कर रही है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article