यूटिलिटी

इंश्योरेंस के सहारे कार रिपेयर में लग रहा ज्यादा समय? दिल्ली में मौजूद हैं ये शानदार विकल्प!

रोजाना इस्तेमाल होने वाली कार का एक्सीडेंट होने पर अक्सर काफी लंबे समय तक हम इसे रिपेयर नहीं करवा पाते क्योंकि कार रिपेयर करवाने या फिर इंश्योरेंस क्लेम में काफी समय लगता है। ऐसे में ये 5 विकल्प आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

Image

कार रिपेयरिंग में लग रहा ज्यादा समय? दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ हैं ये विकल्प

Car Repair In Delhi: आमतौर पर कार रिपेयर होने में एक से दो हफ्तों के जितना समय लगता है और अगर आप इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए रुके, तो आपको अपनी कार के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। वैसे तो किसी भी एक्सीडेंट के बाद इंश्योरेंस क्लेम करवाना ही सबसे समझदार फैसला होता है, लेकिन अगर आप इंश्योरेंस क्लेम का इंतजार नहीं कर सकते तो हम आपके लिए दिल्ली में मौजूद 5 सबसे किफायती कार रिपेयर मार्केट लेकर आये हैं।

रिपेयरिंग है मुश्किल

एक्सीडेंट के बाद कार को रिपेयर करवाने के लिए इंश्योरेंस क्लेम ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि किस चीज पर कितना ज्यादा खर्च आएगा यह आपको नहीं पता होता। लेकिन दूसरी तरफ इंश्योरेंस क्लेम करने में ही 1 हफ्ते जितना समय लग जाता है जिसके बाद कार रिपेयर होने में लगभग 1 से दो हफ्ते जितना समय लग सकता है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली कार को इतने समय तक रिपेयरिंग के लिए छोड़ना अक्सर काफी मुश्किल होता है क्योंकि आप ऑफिस आने-जाने से लेकर छोटे बड़े सभी कामों के लिए भी इसी कार पर निर्भर होते हैं।

ये हैं दिल्ली में मौजूद अन्य विकल्प

इसीलिए अक्सर आप इंश्योरेंस के अलावा कार रिपेयर करने के अन्य विकल्प तलाशते हैं और अगर आप भी ऐसे ही विकल्पों की तलाश कर रहे हैं तो हम दिल्ली में मौजूद कार रिपेयरिंग की सर्वश्रेष्ठ मार्केट लेकर आये हैं।

जनपथ: अगर एक्सीडेंट में आपकी कार के बॉडी और फ्रेम को नुकसान हुआ है तो नई दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पास मौजूद जनपथ में मौजूद सरवण भवन रेस्टोरेंट के पास आप अपनी कार रिपेयर करवा सकते हैं। डेंटिंग-पेंटिंग और कार के फ्रेम से संबंधित कामों के लिए यह दिल्ली में मौजूद सबसे किफायती और अच्छा विकल्प है।

लॉरेंस रोड: इसके बाद लिस्ट में अगला नाम वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास मौजूद लॉरेंस रोड का है। कार रिपेयरिंग से संबंधित कोई भी काम हो आप यहां आ सकते हैं, यहां कार के AC से लेकर इंजन और डेंटिंग-पेंटिंग तक हर काम किया जाता है।

मायापुरी कार मार्केट: दिल्ली में कार के पुर्जों से लेकर कार रिपेयर करवाने तक के लिए मायापुरी मार्केट को काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। कार के पुर्जे लेने हों या फिर कार रिपेयर ही क्यों न करवानी हो आपको यहां सारी सुविधा मिलती है।

अजमेरी गेट मार्केट: इसके साथ ही अगर आपकी कार के किसी पुर्जे को नुकसान हुआ है और आप नया पुर्जा तलाश रहे हैं तो आप अजमेरी गेट का रुख कर सकते हैं। यहां आपको कार की हेडलाइट से लेकर इंजन के पुर्जों तक सबकुछ मिलेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article