देश

भारत के हल्के टैंक का ऊंचाई से गोलेबारी का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा, हासिल की बड़ी उपलब्धि

चीन के साथ लगती सीमा पर सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बहुमुखी 25 टन श्रेणी के भारतीय हल्के टैंक को विकसित किया गया है।

Image

हल्के टैंक का परीक्षण

Photo : PTI

Light Tank Firing Test: भारत के स्वदेशी हल्के टैंक ने 4,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर विभिन्न दूरियों से सटीकता के साथ लगातार कई राउंड गोलाबारी करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन के साथ लगती सीमा पर सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बहुमुखी 25 टन श्रेणी के भारतीय हल्के टैंक को विकसित किया गया है।

इससे पहले सितंबर में टैंक का परीक्षण किया गया था। टैंक ने सितंबर में असाधारण प्रदर्शन करते हुए रेगिस्तानी इलाके में आयोजित क्षेत्रीय परीक्षणों के दौरान सभी इच्छित उद्देश्यों को कुशलतापूर्वक पूरा किया था। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना 350 से अधिक हल्के टैंक की तैनाती पर विचार कर रही है, जिनमें से अधिकतर को पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें