Atal Pension Yojana Scheme Benefits: अटल पेंशन योजना (APY) पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित एक पेंशन योजना है। सरकार ने साल 2015-16 के बजट में पेंशन स्कीम की स्थापना की थी ताकि असंगठित क्षेत्र के लोगों की उम्र बढ़ने के साथ उनकी इनकम में स्थिरता लाई जा सके। 18 से 40 साल के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक, जिसका बैंक अकाउंट है और असंगठित क्षेत्र में काम करता है, वह इस सरकारी स्कीम (Government Scheme) में निवेश करने के लिए पात्र है।
हर महीने मिलती है इतनी पेंशन
अटल पेंशन योजना ग्राहकों को 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी प्रदान करती है। एपीवाई के तहत, ग्राहकों को 1000 रुपये प्रति महीना, 2000 रुपये प्रति महीना, 3000 रुपये प्रति महीना, 4000 रुपये महीना, या 5000 रुपये प्रति महीना की न्यूनतम न्यूनतम पेंशन प्राप्त होती है। ग्राहकों के योगदान के आधार पर 60 साल की आयु पर उन्हें इसका लाभ मिलता है।
सरकार देती है पेंशन की गारंटी
अटल पेंशन योजना में शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। स्कीम से बाहर निकलने और पेंशन शुरू होने की उम्र 60 साल है। इसलिए, एपीवाई के तहत ग्राहक की ओर से न्यूनतम योगदान की अवधि 20 साल या उससे अधिक होगी। निश्चित न्यूनतम पेंशन के लाभ की गारंटी सरकार देती है।
हर महीने 5000 रुपये पाने के लिए कितना करना होगा निवेश?
एपीवाई अकाउंट में मासिक योगदान निवेशक की मासिक पेंशन पसंद और अकाउंट खोलने के समय पर उसकी उम्र से निर्धारित होता है। अगर 18 साल का निवेशक रिटायरमेंट के बाद 5,000 रुपये की मासिक एन्युटी चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे।
