Pre Wedding Shoot Locations In Varanasi: बनारस में घूमने की एक से बढ़कर एक जगह हैं। बनारस को वाराणसी भी कहते हैं। वैसे तो यहां ढेर सारे मंदिर हैं, लेकिन मंदिर के अलावा यहां और कुछ खास जगह हैं जो मशहूर हैं। अगर आप चाहें तो इस जगह पर प्री-वेडिंग फोटोशूट भी कर सकते हैं। प्री-वेडिंग शूट के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। यहां हम आपको वाराणसी के टॉप 3 कपल शूट वाली जगहों के बारे में बता रहे हैं-
1) दशाश्वमेध घाट

Dashashwamedh Ghat Varanasi
दशाश्वमेध घाट को वाराणसी का दिल भी कहते हैं। यहां शाम की भव्य गंगा आरती होती है। ये जगह धार्मिक आत्माओं से भरा हुआ है। यहां सजे हुए दीये, मंत्रोच्चार और गंगा का शांत जल काफी शानदार दिखता है। इस जगह पर प्री-वेडिंग शूट करने पर फोटोज काफी खूबसूरत आती हैं।
2) अस्सी घाट

assi ghat varanasi
गंगा और अस्सी नदियों के संगम पर स्थित ये घाट ध्यान और योग के लिए है। सुबह के समय मधुर मंत्रों से शांत वातावरण बनता है और शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ये घाट तो देसी और विदेशी लोगों का भी हॉट फेवरेट जगह है। यहां आप प्री-वेडिंग फोटोशूट कर सकते हैं।
3) राजा घाट

raja ghat varanasi
राजा घाट का नाम तो आपने सुना ही होगा। ये इतनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है, जो इसे अन्य घाटों से अलग बनाती है। इस घाट पर नदी तक जाने वाली सीढ़ियां हैं, जो बेहद स्वर्ग से भी सुंदर नजारे दिखाती हैं। यहां जब कपल्स का प्री-वेडिंग फोटोशूट किया जाता है तो फोटो भी बड़ी प्यारी आती है।
