वायरल न्यूज़

ना जिम की फीस, ना प्रोटीन का डिब्बा! दादाजी के इस खतरनाक देसी स्टंट ने उड़ाए इंटरनेट के होश, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति पार्क में लगी पैरेलल बार्स पर हैरतअंगेज फिटनेस और जिमनास्टिक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिसने भी दादा जी का स्टंट देखा वो दंग रह गया।

Image

दादा जी का धांसू स्वैग (तस्वीर साभार- @bhagatsingh7a)

Viral Video: अक्सर बढ़ती उम्र के साथ लोग शारीरिक गतिविधियों को कम कर देते हैं या बहाने बनाने लगते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Trending Video) आपकी इस सोच को पूरी तरह बदल देगा। पार्क में कसरत कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी फिटनेस और संतुलन से यह साबित कर दिया है कि अगर मन में जज्बा हो, तो उम्र मायने नहीं रखती। जिस अंदाज और जोश में दादा जी स्टंट कर रहे थे, उसे देखकर जवानों के भी पसीने छूट जाएंगे। आलम ये है कि यूजर्स दादा जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति पार्क में लगी मेटल की पैरेलल बार्स पर कसरत कर रहे हैं। वह सिर्फ साधारण एक्सरसाइज ही नहीं कर रहे, बल्कि बार्स के ऊपर और नीचे से शरीर को मोड़ते हुए 360-डिग्री फ्लिप और कठिन स्टंट्स भी बड़ी आसानी से पूरा कर रहे हैं। उनका यह लचीलापन और शारीरिक संतुलन किसी पेशेवर एथलीट या जिमनास्ट जैसा नजर आता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दौरान ना तो वो थके हुए नजर आ रहे हैं और ना ही किसी प्रकार कोई डर उनके चेहरे पर दिख रहा है। देखें वीडियो...

    दादा जी ने बनाया माहौल

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि दादी ने तो गजब ही लेवल का माहौल बना दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bhagatsingh7a नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इन्हें कहते हैं असली फिटनेस आइकॉन'। एक अन्य यूजर ने लिखा -अगर दादाजी इस उम्र में ऐसा कर सकते हैं, तो हमारे पास आलस करने का कोई बहाना नहीं है। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्र को मात देने का इससे बेहतरीन उदाहरण और कोई नहीं हो सकता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article