Nag Panchami School Holiday Update: सावन के महीने में आने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक नागपंचमी भी है। बीते दिनों में कांवड़ यात्रा और सावन की शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई राज्यों में जिला स्तर पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई थी। ऐसे में अब अभिभावकों और छात्रों के मन में नागपंचमी की छुट्टी को लेकर भी सवाल आ रहा है कि क्या आज स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे (School Closed)। स्कूलों की छुट्टियों को लेकर मन में उलझन बनी हुई है। आपको बता दें कि हर राज्य और जिले में त्यौहारों के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों जैसे खराब मौसम, भारी बारिश और बाढ़ की आदि की स्थिति के आधार पर छुट्टियों के नियम अलग-अलग होते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार नाग पंचमी के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुले रहेंगे या बंद, तो आइए जानते हैं।
क्या नाग पंचमी पर छुट्टी होती है?
केंद्रीय शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर बात करें तो नागपंचमी को अनिवार्य राष्ट्रीय अवकाश की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। इसे मुख्य रूप से ऐच्छिक या प्रतिबंधित अवकाश माना जाता है। आसान भाषा में इसे समझे तो देश के अधिकांश राज्यों में इस दिन सरकारी और निजी स्कूल सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहते हैं, जब तक कि स्थानीय प्रशासन या संबंधित राज्य सरकार कोई विशेष आदेश जारी न करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को रहेगा अवकाश: CM सुक्खू का ऐलान
क्या नागपंचमी पर दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल
नहीं, दिल्ली में नाग पंचमी पर स्कूलों में अवकाश नहीं होता है। यहां स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी आधिकारिक छुट्टियों की सूची में नागपंचमी पर कोई अनिवार्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। दिल्ली के सभी सरकारी और अधिकांश प्राइवेट स्कूल अपने नियमित रूप से स्कूलों का संचालन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में नागपंचमी की छुट्टी है या नहीं?
यूपी के अधिकतर जिलों में स्कूल खुले रहेंगे और सामान्य रूप से क्लास का संचालन किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में नागपंचमी एक ऐच्छिक यानी ऑप्शनल अवकाश की सूची में आता है। हालांकि, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या या प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास यदि स्थानीय प्रशासन आवश्यक समझे, तो स्थानीय छुट्टी का निर्णय लिया जा सकता है। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है, इसका अर्थ है कि स्कूलों का संचालन रोज की तरह किया जाएगा। हालांकि अगर, किसी जिले मे अत्यधिक भारी बारिश होती है तब छुट्टी का ऐलान किए जाने की संभावना है।
बिहार में स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?
दिल्ली और यूपी की तरह बिहार में भी स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बिहार शिक्षा विभाग के आधिकारिक कैलेंडर में नागपंचमी पर राज्यव्यापी सार्वजनिक अवकाश का कोई प्रावधान नहीं है। राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश में आज रहेगी स्कूलों की छुट्टियां
हिमाचल प्रदेश में आज 17 अगस्त को सभी स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया गया है। लेकिन बता दें कि यह छुट्टी नागपंचमी को ध्यान में रखकर नहीं दी गई है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त को छुट्टी देने का ऐलान किया था। यही कारण है कि आज प्रदेश के स्कूलों मे छुट्टी रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार, जानें क्या है सरकार की 'National Overseas Scholarship 2026' योजना, कौन कर सकता है आवेदन
https://www.timesnowhindi.com/education/national-overseas-scholarship-2026-ministry-of-social-justice-and-empowerment-invite-student-to-explore-opportunities-to-study-abroad-article-155707929
उत्तराखंड में स्कूल की छुट्टी को लेकर क्या अपडेट है?
बता दें कि नागपंचमी पर उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसका अर्थ यह है कि यहां सामान्य तौर पर स्कूलों का संचालन किया जाएगा। हालांकि भारी बारिश का अलर्ट जारी है। ऐसे में कुछ जिलों में मौसम की खराब स्थिति और बारिश को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा की जा सकती है।
अभिभावकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
अवकाश की सटीक जानकारी के लिए अभिभावक स्कूल कैलेंडर या राज्य शिक्षा बोर्ड के अवकाश कैलेंडर को चेक करें। साथ ही अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर इस संबंध में सीधी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा मौसम की खराब स्थिति को लेकर वह आईएमडी की वेबसाइट चेक करें और छुट्टी को लेकर जिलाधिकारी के आदेशों पर नजर बनाए रखें। ।
