बिजनेस

5600 करोड़ के 6 IPO मचाएंगे शेयर बाजार में धमाल, चेक करें किसके GMP में कितना दम?

IPO Market में हलचल बढ़ गई है। इस सप्ताह बाजार से 5600 करोड़ रुपये जुटाकर 6 IPO लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। जानें, इनमें से किस आईपीओ का GMP

Image

आईपीओ बाजार में बढ़ी हलचल

Upcoming IPO Market : शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की जबरदस्त हलचल रहने वाली है। 6 कंपनियां मिलकर करीब ₹5,600 करोड़ जुटाने के लिए बाजार में उतर रही हैं। इनमें ब्लैकस्टोन समर्थित हॉराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, ललिता ज्वेलरी मार्ट, शंकेश ज्वेलर्स, सनशाइन पिक्चर्स, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं। सबसे बड़ा इश्यू हॉराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का ₹2,600 करोड़ का है।

जाहिर तौर पर निवेशकों की नजर सिर्फ इश्यू साइज पर नहीं है। ग्रे मार्केट में इन IPO के शेयर किस प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, यह भी चर्चा का बड़ा विषय है। ध्यान रहे कि GMP अनऑफिशियल संकेतक है और यह लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं देता।

ललिता ज्वेलरी के GMP में दम

17 अगस्त से खुला ललिता ज्वेलरी मार्ट का ₹1,700 करोड़ का IPO इस लिस्ट में मजबूत जीएमपी के साथ नजर आ रहा है। कंपनी ने ₹190-201 का प्राइस बैंड तय किया है और बाजार में करीब ₹29 का जीएमपी बताया जा रहा है। यानी अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 14-15% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है।

हॉराइजन का भी पॉजिटिव संकेत

ब्लैकस्टोन समर्थित हॉराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का ₹2,600 करोड़ का आईपीओ 17 अगस्त को खुला है। इसका प्राइस बैंड ₹57-60 है। ग्रे मार्केट में करीब ₹3-₹4 यानी लगभग 6% के आसपास प्रीमियम की रिपोर्ट है। यह ललिताआ ज्वेलरी के मुकाबले कम है, लेकिन संकेत अभी पॉजिटिव हैं।

सनशाइन पिक्चर्स का GMP सबसे ज्यादा

फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी सनशाइन पिक्चर्स का ₹282 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹342-360 है। उपलब्ध ग्रे मार्केट संकेतों में करीब ₹54 का जीएमपी दिख रहा है, जो अपर प्राइस बैंड पर लगभग 15% प्रीमियम के बराबर है।

शंकेश ज्वेलर्स का GMP करीब 5%

शंकेश ज्वेलर्स का ₹367 करोड़ का इश्यू 18 अगस्त को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹88-93 है। ग्रे मार्केट में करीब ₹5 का प्रीमियम बताया जा रहा है, यानी अपर बैंड के मुकाबले करीब 5% का संकेत।

गाजा और टेम्पसेंस पर अभी तस्वीर साफ नहीं

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का ₹550 करोड़ का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा और इसका प्राइस बैंड ₹152-160 है। फिलहाल इसका जीएमपी उपलब्ध नहीं है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स 20 अगस्त को बाजार में आएगा। उपलब्ध शुरुआती संकेतों में इसके जीएमपी को लेकर भी कोई क्लियर ट्रेंड नहीं है। इसके अलावा टेम्पसेंस का इश्यू साइज भी अभी पूरा नहीं आया है। इसलिए इसके मामले में ग्रे मार्केट के बजाय कंपनी के कारोबार और वैल्यूएशन पर ज्यादा ध्यान देना बेहतर होगा।

कंपनीIPO खुलने की तारीखIPO बंद होने की तारीखअलॉटमेंटशेयर क्रेडिट/रिफंडसंभावित लिस्टिंगइश्यू साइज
Horizon Industrial Parks17 अगस्त19 अगस्त20 अगस्त21 अगस्त24 अगस्त₹2,600 करोड़
Lalithaa Jewellery Mart17 अगस्त19 अगस्त20 अगस्त21 अगस्त24 अगस्त₹1,700 करोड़
Shankesh Jewellers18 अगस्त20 अगस्त21 अगस्त24 अगस्त25 अगस्त₹367 करोड़
Sunshine Pictures18 अगस्त20 अगस्त21 अगस्त24 अगस्त25 अगस्त₹282 करोड़
Gaja Alternative Asset Management19 अगस्त21 अगस्त22 अगस्त25 अगस्त26 अगस्त₹550 करोड़
Tempsens Instruments (India)20 अगस्त24 अगस्त25 अगस्त27 अगस्त28 अगस्त*₹95 करोड़

    डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article