एजुकेशन

CSIR Senior Research Fellowship 2026: साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिकल रिसर्च करने वालों के लिए फेलोशिप, 42 हजार रुपये महीना स्टाइपेंड

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने 2026 के लिए सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) के आवेदन शुरू किए हैं। यह फेलोशिप साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च कर रहे उम्मीदवारों के लिए है।

Image

CSIR SRF 2026

CSIR Senior Research Fellowship 2026: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने 2026 के लिए सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) के आवेदन शुरू किए हैं। यह फेलोशिप साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च कर रहे उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार इस फेलोशिप के लिए 17 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत चयनित रिसर्चर्स को हर महीने 42,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा रिसर्च से जुड़े खर्चों के लिए सालाना 20,000 रुपये तक का ग्रांट भी मिल सकता है।

कितनी होनी चाहिए उम्र

CSIR SRF 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 17 सितंबर 2026 को 32 साल या उससे कम होनी चाहिए। उम्र की गणना इसी तारीख को आधार मानकर की जाएगी।

जानें CSIR SRF 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
डिग्री/योग्यतान्यूनतम अंकजरूरी रिसर्च अनुभव/शर्त
M.Sc./B.E./B.Tech या समकक्ष55%डिग्री के बाद कम से कम 2 साल का रिसर्च अनुभव और 1 SCI रिसर्च पेपर
M.Tech./M.E. या समकक्ष60%डिग्री के अलावा कोई अतिरिक्त रिसर्च अनुभव अनिवार्य नहीं
B.E./B.Tech या समकक्ष60%आवेदन की अंतिम तारीख तक कम से कम 2 साल का रिसर्च अनुभव
M.B.B.S./BDS या समकक्ष60%1 साल की इंटर्नशिप जरूरी
B.Pharm./B.V.Sc./B.Sc. (Agriculture) या समकक्ष55%कम से कम 3 साल का रिसर्च अनुभव और 1 SCI रिसर्च पेपर
M.Pharm./M.V.Sc./M.Sc. (Agriculture)/M.Phil या समकक्ष55%कम से कम 1 साल का रिसर्च अनुभव और 1 SCI रिसर्च पेपर
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले CSIR की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने विषय और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तें जरूर देखनी चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

SRF के तहत चयनित उम्मीदवार को हर महीने 42,000 रुपये की फेलोशिप मिलेगी। इसके साथ रिसर्च से जुड़े खर्चों के लिए सालाना अधिकतम 20,000 रुपये तक का रिसर्च ग्रांट भी दिया जा सकता है। इस तरह यह योजना उन युवा शोधकर्ताओं के लिए आर्थिक मदद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है, जो अपने रिसर्च कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

कितने समय की होगी फेलोशिप?

CSIR की SRF फेलोशिप शुरुआत में दो साल के लिए दी जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन और रिसर्च की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के आधार पर फेलोशिप को एक और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए तीन सदस्यों वाली कमेटी उम्मीदवार के रिसर्च कार्य की समीक्षा करेगी। हालांकि SRF के तहत अधिकतम तीन साल तक ही फंडिंग मिल सकती है।

JRF और SRF दोनों को मिलाकर किसी उम्मीदवार को मिलने वाली कुल फेलोशिप अवधि पांच साल से ज्यादा नहीं हो सकती। फेलोशिप की अवधि पूरी होने या PhD viva-voce की तारीख आने पर, जो भी पहले हो, फेलोशिप की अवधि समाप्त हो जाएगी।

CSIR SRF 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2026 है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article