यात्रा

क्या अकेले घूमना है ज्यादा मजेदार? ग्रुप ट्रैवल से जुड़े इन पहलुओं पर डालें नजर

Travel Tips: अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं लेकिन सोलो या फिर ग्रुप में घूमने जाएं इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है।

Image

ग्रुप ट्रैवल से जुड़े पहलू

Travel Tips: अगर आप भी दोस्तों के साथ या ग्रुप में ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। ट्रिप का प्लान बनाना और घूमने पर जाना हमेशा ही रोमांचक होता है लेकिन, कई बार यात्रा के दौरान कुछ ऐसी चीजें घटती हैं जो हमारा पूरा मूड खराब कर देती हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ी तैयारी और समझ के साथ यात्रा का प्लान बनाएं तो आपकी ट्रिप काफी मजेदार हो सकती है।

सोलो ट्रिप पर जाएं या ग्रुप में करें यात्रा

अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि- सोलो ट्रिप पर जाएं या ग्रुप में यात्रा करें तो सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि दोनों ही तरह की यात्राओं का अपना मजा और अपना क्रेज होता है। अगर आप दोस्तों के साथ यादें बनाना चाहते हैं तो ट्रिप पर जाना सबसे बेहतर विकल्प है। लेकिन, अगर आप शांत माहौल की तलाश में भीड़ से दूर कुछ पल बस शांति से बिताना चाहते हैं तो इसके लिए सोलो ट्रिप पर जाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

ग्रुप में यात्रा करने के नुकसान

अगर आप इंट्रोवर्ट किसम के इंसान हैं तो ग्रुप में यात्रा करना आपको परेशान कर सकता है। ग्रुप में कई सारे लोग होते हैं और सबका मन अलग-अलग होता है। किसी को दिन में घूमना पसंद है किसी को दिन में सोना और रात में घूमना। कोई पैदल घूमकर चीजों को एक्सप्लोर करना चाहते है तो कोई बस डेस्टिनेशन तक पहुंचना चाहता है। ऐसे में जितने ज्यादा लोग होंगे उतनी ज्यादा बाते होंगी। अगर आप ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो इस बात को अच्छे से समझ लें कि कई बार आपको मन मारकर भी कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं।

सोलो ट्रिप पर जाने से पहले जान लें ये बात

अगर आप सिर्फ इंस्टाग्राम की रील देखकर ही घूमने का प्लान कर रहे हैं या फिर आप किसी फिल्म के सीन को दोहराना चाहते हैं तो सोलो ट्रिप आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती है। सोलो ट्रिप उन्हीं लोगों को ज्यादा भाती है जिन्हें खुदकी कंपनी काफी पसंद हो और अकेले बिंदास घूमने की उन्हें आदत हो। सोलो ट्रिप पर आपका खर्चा भी काफी बढ़ जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article