क्रिकेट

स्पिनर और नो-बॉल, रवींद्र जडेजा को करना होगा काम- पिछले 5 साल में टॉप पर हैं जड्डू

रवींद्र जडेजा पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की धूरी रहे हैं, लेकिन 2021 से इस फॉर्मेट में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे टेस्ट क्रिकेट में अपराध माना जाता है। 2021 से सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने के मामले में जडेजा टॉप पर हैं।

Image

रवींद्र जडेजा (साभार-x)

फॉर्मेट चाहे कोई भी हो नो-बॉल करना हमेशा विरोधी टीम को फायदा पहुंचाती है, और बात अगर टेस्ट क्रिकेट की हो तो इसमें नो-बॉल फेंकना अपराध की श्रेणी में आता है। गॉल टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने 12 गेंद में दो नो-बॉल डाला। एक में तो श्रीलंका के कप्तान ने स्लिप में कैच भी दे दिया था, लेकिन जडेजा की बदौलत उन्हें जीवनदान मिल गया। उस वक्त धनंजय डिसिल्वा 7 रन के निजी स्कोर पर थे।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, पिछले कुछ सालों की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने बतौर ऑलराउंडर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन इस मोर्चे पर वह थोड़े हल्के नजर आते हैं। पिछले 5 साल की बात करें तो नो-बॉल डालने के मामले में रवींद्र जडेजा सबसे ऊपर हैं। ये वो लिस्ट है जिसमें आप टॉप पर नहीं रहना चाहते। हैरानी की बात यह है कि नंबर दो पर जो गेंदबाज है उन्होंने जडेजा की तुलना में आधे नो-बॉल डाले हैं।

सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने वाले गेंदबाज

पिछले 5 साल यानी साल 2021 से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 84 नो बॉल डाले हैं। इस लिस्ट में नंबर दो पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं जिन्होंने 40 नो-बॉल डाले हैं। तीसरे नंबर पर 33 नो-बॉल के साथ लसिथ एंबुलदेनिया हैं जबकि इंग्लैंड के जैक लीच ने 19 नो-बॉल डाले हैं।

ravindra jadeja

सबसे ज्यादा नो बॉल (साभार-AI)

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास

श्रीलंका की पहली पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए थे। वह भारत के पहले बाएं हाथ के स्पिनर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह जादूई आंकड़ा हासिल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान बल्ले से भी कमाल किया है। 90 टेस्ट में जडेजा के नाम 4,000 से ज्यादा रन भी हैं। वह 350 प्लस विकेट और 4,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले स्पिन ऑलराउंडर भी बन गए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article