बॉलीवुड

"किसके अंदर इतनी ताकत...", Govinda ने सेट पर लेट आने की आदत का यूं किया बचाव

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर अक्सर ये आरोप लगता रहता है कि वो सेट पर लेट आते हैं, जिस वजह से बाकियों को परेशानी होती है। गोविंदा ने अपने ऊपर लगने वाले इस आरोप का बचाव किया है।

Image

"किसके अंदर इतनी ताकत...", Govinda ने सेट पर लेट आने की आदत का यूं किया बचाव

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का एक वक्त इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। वो जिस फिल्म को साइन करते थे, उसको देखने के लिए दर्शकों की भीड़ दौड़ पड़ती थी। यही कारण था कि लोगों ने उन्हें बॉलीवुड का हीरो नं. 1 बताया था लेकिन वक्त एक जैसा ही नहीं रहता है। वक्त बदला तो गोविंदा के सितारे भी बदल गए और वो फ्लॉप हो गए। लोगों ने उनसे किनारा करना शुरू कर लिया। जब गोविंदा फ्लॉप होते जा रहे थे तब उनके बारे में निगेटिव बातें भी काफी हुईं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अपने डाउनफॉल के लिए वो खुद जिम्मेदार हैं क्योंकि वो सेट पर समय से नहीं आते हैं। वो दूसरे एक्टर्स का वक्त बर्बाद करते हैं, इसी कारण वो साइडलाइन होते जा रहे हैं। इस दौरान किसी ने भी ये जानने की कोशिश नहीं की कि गोविंदा सेट पर लेट क्यों आते हैं? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kiara Advani के हाथ लगी Saif Ali Khan की मूवी, Kanika Dhillon करेंगी डायरेक्शन

Govinda ने यूं किया अपना बचाव

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में गोविंदा (Govinda) ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है और बताया है कि वो एक दिन में 4-5 शिफ्ट्स किया करते थे, यही कारण था कि वो सेट पर तय समय पर नहीं पहुंच पाते थे। गोविंदा ने बताया है, "मैं दिन में 4-5 शिफ्ट्स किया करता था। आप बताइए कि किसके अंदर इतनी ताकत होती है कि 5 शिफ्ट कर पाए वो भी एक दिन में। कोई भी नहीं कर सकता है। ये किसी के बस की बात नहीं है, कैसे कोई कर पाएगा?" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "यहां पहुंचने में 23 साल लग...", Awarapan 2 की सफलता से गदगद हुईं Emraan Hashmi की पत्नी Parveen

गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक से की थी और 90 का दशक आते-आते वो बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल थे। बताया जाता है कि एक दौर तो ऐसा भी आया था कि उन्होंने एक दिन में 45 फिल्में साइन की थीं। ऐसे में उनका एक साथ 5-6 फिल्में शूट करना लाजमी था। वैसे बताते चलें कि गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) से चल रही लड़ाई की वजह से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article