यात्रा

समुद्र, सुकून और फैमिली टाइम.. Alia Bhatt के वेकेशन फोटोज देख भारत की इन जगहों पर जाने का करेगा मन

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ पुराने वेकेशन की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। समुद्र, नाव और फैमिली टाइम वाली इन तस्वीरों से इंस्पायर होकर भारत की खूबसूरत बीच डेस्टिनेशंस का प्लान बनाया जा सकता है।

Image

Alia Bhatt Shares Cute Vacation Pictures

क्या आपको भी ऐसी छुट्टियां पसंद हैं जहां फोन से ज्यादा समुद्र की आवाज सुनाई दे और भीड़ से दूर परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिले? आलिया भट्ट की हालिया पोस्ट कुछ ऐसा ही मूड दिखाती है। अभिनेत्री ने रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ बिताई छुट्टियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पोस्ट में परिवार नाव पर समुद्र का नजारा देखता नजर आता है, जबकि बाकी तस्वीरों में छुट्टी के हल्के-फुल्के और निजी पल दिखाई देते हैं। हालांकि आलिया ने अपनी ट्रेवल डेस्टिनेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन अगर अगर आपकी ऐसी जगह विजिट करना चाहते हैं। तो भारत की ये वाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

तस्वीरें देखकर बना लें बीच वेकेशन का मूड

समुद्र के बीच नाव पर बैठकर परिवार के साथ समय बिताना वेकेशन का ऐसा अनुभव है जिसमें ज्यादा प्लानिंग की जरूरत नहीं पड़ती। बस एक खूबसूरत लोकेशन, अच्छा मौसम और अपने लोग—छुट्टी यादगार बन जाती है।

अगर आलिया जैसी शांत और खूबसूरत बीच वेकेशन वाइब आपको भी पसंद है, तो विदेश जाने की जरूरत नहीं। भारत में ही कई ऐसी जगहें हैं जहां समुद्र, नाव, बीच और सुकून सब एक साथ मिल सकते हैं।

1. गोवा: बीच वेकेशन का ऑल टाइम फेवरेट

गोवा का नाम आते ही समुद्र और छुट्टी दोनों याद आते हैं। यहां आपको लंबी कोस्टलाइन, अलग-अलग तरह के बीच और फैमिली से लेकर कपल्स तक के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं। गोवा सरकार के मुताबिक राज्य की कोस्टलाइन करीब 103 किलोमीटर है और यहां शांत समुद्र तटों से लेकर ज्यादा चहल-पहल वाले बीच तक मौजूद हैं।

2. गोकर्ण: समुद्र के साथ थोड़ा सुकून

कर्नाटक का गोकर्ण उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें बीच के साथ शांति भी चाहिए। यहां कुडले, ओम, हाफ मून और पैराडाइज जैसे बीच हैं। ओम बीच के आसपास बोट राइड और वाटर एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं। फैमिली ट्रिप में यहां सुबह समुद्र किनारे वॉक और शाम को सनसेट एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है।

3. लक्षद्वीप: नीला पानी और सफेद रेत

अगर आपकी ड्रीम वेकेशन का मतलब है क्रिस्टल क्लियर पानी, सफेद रेत और कम शोर, तो लक्षद्वीप का नाम जरूर सेव कर लें। आधिकारिक पर्यटन जानकारी के मुताबिक यहां लैगून, कोरल रीफ और कई तरह की वॉटर एक्टिविटीज उपलब्ध हैं। हालांकि यहां जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है, इसलिए ट्रिप प्लान करते समय इस बात का ध्यान रखें।

4. अंडमान: बीच के साथ एडवेंचर

अंडमान उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो समुद्र देखने के साथ कुछ एक्टिविटीज भी करना चाहते हैं। यहां बीच टाइम के साथ स्नॉर्कलिंग, बोटिंग और समुद्री नजारों का मजा लिया जा सकता है।

तो अगली बार जब बीच वेकेशन का मन हो, पहले विदेशों की लिस्ट खोलने के बजाय गोवा, गोकर्ण, लक्षद्वीप या अंडमान को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जगह दें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article