यात्रा

Within 100 KM:शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर शांति में बिताएं 2 पल, गुड़गांव के पास बसी है जन्नत जैसी जगह

Gurgaon Travel Guide: अगर आप रोजमर्रा के काम से बोर हो गए हैं और वीकेंड पर गुड़गांव के आसपास किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां जाकर शांति के 2 पल बिता सकें तो हम आपके लिए लाएं हैं गुड़गांव के पास बसी ऐसी जगह की जानकारी जहां जाकर आप कुछ वक्त चैन से बिता सकते हैं।

Image

Gurgaon Travel Guide

Within 100 KM, Best Weekend Getaways near Gurgaon: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर और गुड़गांव के आसपास अगर आप 2 पल शांति के तलाश रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। विद इन 100 kms की अपनी इस सीरीज में आज हम आपको बताएंगें गुड़गांव के पास मौजूद ऐसी जगह के बारे में जिसके बारे में जानकर आप फटाफट वहां जाकर एक्सप्लोर करने का मन बना लेंगे। यहां पर मंदिर के अलावा ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद हैं।

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर रेवाड़ी कम समय में आपके घूमने के लिए बेहद अच्छी जगह है। रेवाड़ी अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां कई पुरानी इमारतें और किलें हैं जो इस जगह को खास बनाते हैं। वहीं रेवाड़ी जाकर आप ट्रेकिंग और पिकनिक का भी आनंद ले सकते हैं।

शांति के 2 पल: बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर, सिद्ध पीठ, सैन्य सेवा मेमोरियल, किलें और ऐतिहासिक स्थल के अलावा रेवाड़ी के बाजारों में स्थानीय हस्तशिल्प और अन्य सामान खरीदने का भी आप लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के मंदिर की वास्तुकला बहुत आकर्षक और सुंदर है।

गुड़गांव से रेवाड़ी की दूरी: रेवाड़ी गुड़गांव से महज 57.9 किलोमीटर दूर स्थित है जहां आप कार या टैक्सी से NH 48 के माध्यम से पहुंच सकते हैं। ट्रैफिक को देखते हुए यहां पहुंचने में आपको 1 से 2 घंटे के बीच तक का समय लग सकता है। बता दें कि गुड़गांव से रेवाड़ी के लिए कई ट्रेनें भी उपलब्ध हैं। यहां अक्टूबर से मार्च के बीच मौसम सुहावना रहता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article