यात्रा

IRCTC लाया धार्मिक दर्शन यात्रा का शानदार पैकेज, 9 रात और 10 दिन में देखें हरिद्वार से लेकर आगरा तक

इन गर्मियों में यदि आप कोई ट्रिप प्लान करना चाहते हैं और इसके लिए कोई शानदार पैकेज की तलाश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। धार्मिक यात्रा के लिए तैयार किया गया ये पैकेज 10 दिन की ट्रिप कराता है।

Image

irctc tour package

इस गर्मियों के सीजन में IRCTC कई शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है। ऐसे में यदि आप गर्मियों की छुट्टी में किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार 'UTTAR BHARAT DEVBHOOMI YATRA WITH GURU KIRPA' नाम का पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, पंजाब के अमृतसर, जम्मू में माता वैष्णो देवी, उत्तर प्रदेश के मथुरा और आगरा का ट्रिप कराया जाएगा। इसके अलावा आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में बहुत सी शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज का कार्यकाल 9 रातों और 10 दिन का है। जिसे आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या है पूरी पैकेज डिटेल?

उत्तर भारत के बड़े-बड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए तैयार किए गए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम 'UTTAR BHARAT DEVBHOOMI YATRA WITH GURU KIRPA' है। जिसका कोड़ (WZBG44) रखा गया है। इस टूर पैकेज में शामिल ट्रिप की शुरुआत 17 अप्रैल 2025 को पुणे से होगी। जिसके बाद आप लोनावला, कल्याण, सूरत, वडोदरा जैसे स्टेशन से अपना सफर शुरु कर सकते हैं।

कितना होगा खर्च?

घूमने-फिरने से लेकर रहने खाने तक की सुविधाओं वाले इस टूर पैकेज में शामिल ट्रिप में आपको कम से कम 18230 रुपए खर्च प्रति व करने होंगे। ये किराया स्लीपर क्लास के लिए मान्य होगा। वही 3 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 33880 रुपए प्रति का खर्चा करना होगा। जबकि 2 क्लास एसी में सफर करना आपको 41530 रुपए प्रति के हिसाब से पड़ेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article