यात्रा

Maldives Travel Guide: पहली बार जा रहे हैं मालदीव्स? यहां से पढ़ लें रोमांटिक तो रोमांचक मालदीव्स ट्रिप के लिए पूरी ट्रेवल गाइड

Maldives Travel Guide (मालदीव्स ट्रेवल गाइड): घूमने फिरने के लिए खासतौर से कपल्स तो यंगस्टर्स में मालदीव्स जाने का बहुत क्रेज होता है। ऐसे में अगर आप भी अब अपने हनीमून या फ्रेंड्स ट्रिप के लिए मालदीव्स जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो पहली बार जाने वाले लोगों के लिए ये वाली ट्रेवल गाइड बहुत काम की हो सकती है।

Image

Maldives Travel Guide

Maldives Travel Guide (मालदिव्स ट्रेवल गाइड): मालदीव, हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश, जो अपने नीले पानी, सफेद रेत वाले बीच और लक्ज़री रिसॉर्ट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मालदीव इन दिनों सबसे ज्यादा कपल्स ट्रिप के लिए फेमस है। हालांकि ये जगह न केवल हनीमून, बल्कि फैमिली वेकेशन, अकेले यात्रा करने वालों के लिए तो दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर आने के लिए भी एक बहुत ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में मालदीव की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं। खासतौर से तब आप यहां पहली बार विजिट कर रहे हैं, तो ये वाली ट्रैवल गाइड आपके लिए मददगार साबित होगी। यहां देखें पहली बार मालदीव जाने वाले लोग किन बातों का खास ध्यान रखें जिन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर आपकी ट्रिप और सफल और आसान बन जाएगी।

कब जाना रहेगा बेस्ट, Best Time To Visit Maldives

मालदीव जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक माना जाता है। इस समय पर आइलैंड का मौसम सूखा और सुहावना रहता है। मई से अक्टूबर के बीच मॉनसून का मौसम होता है, जिसमें बारिश की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में इन गर्मियों में आपके लिए मालदीव्स जाने का बेस्ट समय है। जब इस आईलैंड की खूबसूरती अलग ही होती है।
Maldives Aquatic Life

Maldives Aquatic Life

कैसे पहुँचें, How To Reach Maldives

भारत से मालदीव के लिए कई डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MLE) जो कि मुख्य एंट्री पॉइंट है, वहां पहुंचना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि, यहां पर वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा होने से भारतीय यात्रियों के लिए यहाँ आना आसान है।

कहाँ ठहरें, Places To Stay In Maldives

मालदीव में आपको रहने के लिए वाटर विलास, बीच रिसॉर्ट्स और बजट-फ्रेंडली गेस्टहाउस जैसे कई सारे ऑप्शन्स मिल जाएंगे। यहां देखें अपनी पहली मालदीव्स ट्रिप के लिए आप किन रिजॉर्ट्स में रुक सकते हैं -

- सोनेवा फुषी (लक्ज़री स्टे)

- बनाना ट्री (रोमांटिक गेटवे)

- फिहालोही आइलैंड (बजट फ्रेंडली)

मालदीव्स में क्या कर सकते है, Things To Do In Maldives

मालदीव्स आपके रोमांटिक तो रोमांचक ट्रिप दोनों के ही लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। अगर आप वाटर स्पोर्ट्स लवर हैं, तो मालदीव्स आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आने पर आप इन चुनिंदा एक्टिविटिज का लुत्फ उठा सकते हैं -

1. स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग – कोरल रीफ्स और रंगीन मछलियों का मजा लें।

2. प्राइवेट आइलैंड टूर – शांत और एकांत समुद्री अनुभव।

3. सनसेट क्रूज – समुद्र में डूबते सूरज का नज़ारा।

4. सैंडबैंक पिकनिक – खुले समुद्र में एकांत भोजन का आनंद।

Maldives Travel Guide

Maldives Travel Guide

खाने-पीने की खास चीज़ें, What To Eat In Maldives

मालदीवियन किचन में मुख्य रूप से सी फूड शामिल होता है। हालांकि आपको कई तरह के वेजिटेरियन ऑप्शन्स भी मिल सकते हैं, यहां की मस्ट ट्राई नॉन वेज डिशेज में से ये कुछ डिशेज हैं -

- मस हुनि (नारियल और टूना फिश का मिश्रण)

- गरुडिया (सूखी मछली और चावल)

- राईता और फ्रेश सीफूड करी

इन बातों का रखें ध्यान

मालदीव एक मुस्लिम देश है, इसलिए पब्लिक प्लेस पर मॉडेस्ट कपड़े पहनें। इसी के साथ ध्यान रखें कि, यहां कि करेंसी वैसे तो मालदीवियन रुफिया (MVR) है, लेकिन यहां USD भी चलती है। रिसॉर्ट्स अक्सर एयरपोर्ट से ट्रांसफर की सुविधा देते हैं। अपने होटल तक पहुंचने के लिए आपको सीप्लेन लेना होगा। इन छोटी मोटी बातों का ख्याल रखने के साथ साथ आपको हर जगह अपना खास ख्याल रखना होगा। मालदीव्स एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है, जहां आप बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ यादें बना सकते हैं। बस थोड़ी सी प्लानिंग और सावधानी आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article