यात्रा

Mukteshwar Places to Visit: घूमने के लिए मुक्तेश्वर है जन्नत, आने पर इन 3 जगहों पर जरूर जाएं घूमने

Mukteshwar Places to Visit: उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि मुक्तेश्वर आने पर आप कहां-कहां जा सकते हैं।

Image

Mukteshwar Places to Visit: घूमने के लिए मुक्तेश्वर है जन्नत।

Mukteshwar Places to Visit: देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) घूमने (Travel) के लिए बढ़िया जगह है। यहां आपको घूमने की कई सारी जगहें मिलेंगी (Tourist Places in Mukteshwar)। यहां घूमने की सभी जगहें काफी ज्यादा सुंदर हैं। यहां घूमने की खास जगहों में मुक्तेश्वर (Mukteshwar) काफी ज्यादा स्पेशल है। मुक्तेश्वर उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन है। मुक्तेश्वर और उसके आसपास घूमने की (Places to visit in Mukteshwar)कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

मुक्तेश्वर के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Mukteshwar)

चौली की जाली (Chauli ki Jali)

चौली की जाली मुक्तेश्वर मंदिर के पीछे मुक्तेश्वर के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। इस जगह के किनारे से हिमालय पर्वतमाला का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। चौली की जाली मुक्तेश्वर में मुख्य बाजार से 1.5 किलोमीटर और मुक्तेश्वर मंदिर से 250 मीटर दूर है। वीकेंड में यहां काफी ज्यादा भीड़ रहती है।

सीतला (Sitla)

मुक्तेश्वर में घूमने की खास जगहों में सीतला का नाम भी आता है। 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिल स्टेशन सीतला से हिमालय की चोटियों- पंचाचूली, त्रिशूल और नंदा देवी के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। साथ ही सीतला घने जंगलों और हरे-भरे बगीचों से भरा है, जो इसे पर्यटकों के लिए बेहद खास मनाता है। मुक्तेश्वर आने वाला हर शख्स यहां जरूर आता है।

भालू गाड़ झरना (Bhalu Gaad Waterfalls)

भालू गाड़ झरना मुक्तेश्वर में घूमने की बढ़िया जगहों से एक है। वीकेंड में यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इस झरने में सालभर पानी आता रहता है और इसलिए यहां किसी भी मौसम में जाया जा सकता है। ये जगह पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी है। भालू गाड़ झरना मुक्तेश्वर के मुख्य शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article