यात्रा

Jhansi Places to Visit: घूमने की सुंदर जगहों से भरा पड़ा है झांसी, आने पर इन 4 जगहों पर जरूर करें विजिट

Jhansi Places to Visit: घूमने के लिए यूपी में झांसी भी बढ़िया ऑप्शन है। अगर आप झांसी आने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां आने पर आप कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

Image

Jhansi Places to Visit: घूमने की सुंदर जगहों से भरा पड़ा है झांसी।

Jhansi Places to Visit: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में घूमने (Travel) के कई सारे ऑप्शन है। यूपी (Uttar Pradesh Tourism) इतना बड़ा है कि आप घूमते-घूमते थक जाएंगे, लेकिन घूमने की जगहें खत्म नहीं होंगी। यूपी (Tourist Places in Uttar Pradesh) में घूमने की ऐसी ही जगह है झांसी (Jhansi), जहां घूमने के कई सारे ऑप्शन है। सिर्फ झांसी (Best Tourist Places in Jhansi) ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने के कई ऑप्शन हैं। आज इसी को लेकर हम बताएंगे कि अगर आप झांसी (Places to visit in Jhansi) घूमने के लिए आते हैं तो आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।

झांसी में आसपास घूमने की ये हैं खास जगहें (Tourist Places Near Jhansi)

झांसी का किला (Jhansi Fort)

झांसी का किला एक समय झांसी रियासत का केंद्रबिंदु था। ये किला 17वीं शताब्दी में बनाया गया था, लेकिन किले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय स्वतंत्रता के पहले युद्ध के दौरान नष्ट हो गया था। झांसी घूमने वाला हर टूरिस्ट यहां जरूर आता है। वीकेंड में यहां लोगों की भारी भीड़ रहती है। सिटी सेंटर से यहां की दूरी महज 1.5 किलोमीटर है।

पंचतंत्र पार्क (Panchatantra Park)

पंचतंत्र पार्क विष्णु शर्मा की 'पंचतंत्र' पुस्तक पर आधारित मुख्य रूप से झांसी में बच्चों के लिए एक जानवरों की थीम वाला पार्क है। इस पार्क में वयस्कों के लिए एक जॉगिंग ट्रैक भी है। बच्चों को ये जगह काफी ज्यादा पसंद आती है। वीकेंड और छुट्टी वाले दिन यहां काफी ज्यादा भीड़ रहती है।

रानी महल (Rani Mahal)

झांसी में रानी महल रानी लक्ष्मी बाई का पूर्व निवास और शाही महल है। 18वीं शताब्दी में बने इस महल का एक बड़ा हिस्सा भारतीय विद्रोह के दौरान नष्ट हो गया था। रानी महल की वास्तुकला काफी ज्यादा आकर्षक है। रानी महल भारत के इतिहास, शासकों, उनकी परंपरा और मध्यकाल और उसके बाद हुई घटनाओं के बारे में बताता है।

बरुआ सागर (Barua Sagar)

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बरुआ सागर बुन्देलखंड क्षेत्र का एक छोटा सा शहर है। झील के अलावा बरुआ सागर किलों और मंदिरों के कई खंडहरों का घर है। बरुआ सागर ट्रैकिंग के लिए एक बढ़िया जगह है। सिटी सेंटर से यहां की दूरी 35 किलोमीटर है। झांसी आने पर यहां जरूर आना चाहिए।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article