यात्रा

Mohali Places to Visit: मोहाली में घूमने की हैं गजब की जगहें, आने पर जरूर घूमें ये 4 टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Mohali Places to Visit: पंजाब में घूमने के सबसे बढ़िया ऑप्शन में से एक है मोहाली। मोहाली में घूमने के लिए आपको सुंदर और बेहतरीन ऑप्शन मिलेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि मोहाली आने पर आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।

Image

Mohali Places to Visit: मोहाली में घूमने की हैं गजब की जगहें।

Mohali Places to Visit: घूमने (Travel) के शौकीन लोग रोज नई-नई जगहें सर्च करते हैं। देश में घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Tourist Options in India) है। देश के हर राज्य में आपको ऐसी जगहें देखने को मिलेंगी, जो आपका दिन बढ़िया बना देगी। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट पंजाब (Punjab) घूमने आते हैं। पंजाब में घूमने की काफी बढ़िया (Tourist Places in Punjab) जगहें हैं, और उन्हीं जगहों में से एक है मोहाली (Mohali)। मोहाली अपने आप में काफी ज्यादा स्पेशल है। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि मोहाली (Best Tourist Places in Mohali) आने पर आप कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

मोहाली में घूमने की ये हैं बढ़िया जगहें (Tourist Places in Mohali)

रोज गार्डन (Rose Garden)

मोहाली में रोज गार्डन को डॉ. ज़ाकिर रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। रोज गार्डन की स्थापना साल 1967 में हुई थी। इस गार्डन को एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन होने का गौरव प्राप्त है। रोज गार्डन 27 एकड़ में फैला हुआ है और यहां 17,000 से अधिक पौधे और लगभग 1,600 विभिन्न प्रकार के गुलाब हैं। हर साल हजारों लोग रोज गार्डन देखने आते हैं। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।

बाबा बंदा सिंह बहादुर युद्ध स्मारक (Baba Banda Singh Bahadur War Memorial)

बाबा बंदा सिंह बहादुर युद्ध स्मारक सेक्टर-91 मोहाली के पास एसएएस नगर के चप्परचिरी में स्थित है। इसका उद्घाटन साल 2011 में किया गया था। यहां आकर 1710 में मुगल सेना पर बाबा सिंह बहादुर की जीत का जश्न मनाया जाता है। वीर सिख सैनिकों की महिमा के लिए स्मारक का निर्माण वहीं किया गया था जहां लड़ाई लड़ी गई थी। मोहली आने वाला करीब-करीब हर टूरिस्ट यहां आता है।

गुरुद्वारा अंब साहिब (Gurdwara Amb Sahib)

गुरुद्वारा अंब साहिब सिखों के लिए मोहाली में एक पवित्र और ऐतिहासिक स्थान है। पंजाबी भाषा में 'अंब' का मतलब आम होता है। इस गुरुद्वारे में देश के सभी हिस्सों और विदेशों से सिख आते हैं। वीकेंड या छुट्टी वाले दिन यहां काफी भीड़ रहती है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Punjab Cricket Association Stadium)

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मोहाली में स्थित है। इस क्रिकेट स्टेडियम को भारत का सबसे अच्छा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है। मैच देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। इस क्रिकेट स्टेडियम पर आईपीएल के मैच भी होते हैं। घूमने के लिए मोहाली आने वाला हर शख्स यहां जरूर आकर अपनी फोटो और सेल्फी खींचकर जरूर ले जाता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article