यात्रा

Goa Places to Visit: बीच के साथ किले भी हैं गोवा में काफी ज्यादा फेमस, आज ही अपने ट्रैवल प्लान में करें शामिल

Goa Places to Visit: अगर आप घूमने के शौकीन है तो आपको घूमने के लिए गोवा जरूर जाना चाहिए। गोव में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। गोवा में बीच के अलावा कई सारे किले हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आप गोवा अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

Image

Goa Places to Visit: बीच के साथ किले भी हैं गोवा में काफी ज्यादा फेमस।

Goa Places to Visit: घूमने (Travel) के लिए गोवा (Goa) बेस्ट ऑप्शन है। घूमने के शौकीन लोग एक बार नहीं कई बार गोवा (Goa Tourism) घूमने के लिए जाते हैं। गोवा घूमने सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट (Foreigner Tourist) यहां आते हैं। गोवा में घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Option in Goa) है। अगर आप गोवा घूमने के लिए जाते हैं, तो गारंटी है कि आप कतई बोर नहीं होंगे। गोवा आप अपनी वाइफ, गर्लफ्रेंड, फैमिली या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको गोवा में घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको गोवा (Best Tourist Places in Goa) आने पर जरूर जाना चाहिए।

गोवा में घूमने की ये हैं बढ़िया और सुंदर जगहें (Best Tourist Places in Goa)

अगुआड़ा किला (Fort Aguada)

अगुआड़ा किला घूमे बिना गोवा की यात्रा अधूरी है। अगुआड़ा किला मंडोवी नदी के मुहाने पर स्थित है। इस जगह को सिंक्वेरिम बीच के नाम से जाना जाता है। आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है। पुर्तगालियों ने इसे बनाया था। यहां सबसे ज्यादा कपल्स आते हैं।

चपोरा किला (Chapora Fort)

चपोरा किला गोवा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यहां बॉलीवुड फिल्म दिल चाहता है की शूटिंग भी हुई थी। चपोरा किला गोवा के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां आकर आप ऊपर से समुद्र के अद्भुत दृश्य का आनंद ले सकते हैं। वीकेंड में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। गोवा आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए।

तेरेखोल किला (Terekhol Fort)

तेरेखोल किला तेरेखोल नदी पर स्थित है। इसके प्रांगण में सेंट एंथोनी का सदियों पुराना चर्च है, जो इसे गोवा के सबसे ज्यादा फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक बनाता है। हालांकि अब इस किले को एक होटल में बदल दिया गया है। किले से तिराकोल नदी और रेतीले केरी समुद्र तट का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।

कोरजुएम किला (Corjuem Fort)

कोरजुएम किला गोवा के छोटे किलों में से एक है। साथ ही ये गोवा के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। इतिहास प्रेमियों के लिए एक अवश्य घूमने योग्य स्थान है। इस किले को पुर्तगालियों ने बनाया था। गोवा आने पर आपको यहां जरूर जाना चाहिए। इसके आसपास घूमने वाली जगहों में अगुआड़ा किला और कैलंगुट बीच है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article