साउथ मूवीज

Allu Arjun ने गिरफ्तारी से पहले ली चाय की चुस्की और किया पत्नी को KISS, जानिए कितने दिन जेल में रहेंगे पुष्पाराज!

पुष्पा 2 स्टारर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर एक्टर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर को उनकी पत्नी कुछ समझा रही हैं।

Image

Allu Arjun

पुष्पा 2 स्टारर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें पुलिस ने ऐसा कदम हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई एक महिला की मौत के बाद उठाया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया था।

गिरफ्तारी से पहले अल्लू अर्जुन चाय पीते हुए नजर आए। चाय पीने के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के सिर को किस भी किया। अब इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने सफेद रंग का हूडी और मैचिंग कार्गो पैंट कैरी किया है। अल्लू अर्जुन को उनकी पत्नी हिम्मत दे रही है और एक्टर मुस्कुराते हुए पुलिस के साथ जा रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने दिया था 25 लाख

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बहुत दुख जता रहे थे। बता दें पुष्पा 2 रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर को पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर शो रखा गया था। ये प्रीमियर शो हैदराबाद के संध्या थिएटर में था। इस शो के दौरान इनती भगदड़ मच गई थी जिस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी उसी दौरान उसका बेटे बुरी तरह घायल भी हो गया था। एक्टर ने दुख जताते हुए महिला के परिवार वालों को 25 लाख रुपये देने का वादा किया था।

कितनी होटी है दोषी को सजा

भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के अनुसार दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को कम से कम 5 वर्ष की सजा से लेकर आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है. अदालत द्वारा दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना भी लगा सकती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article