अध्यात्म

Mahakumbh 2025 : साल 2025 में कब और कहां लगेगा महाकुंभ, यहां जानिए शाही स्नान की सारी डेट

Mahakumbh 2025 Date And Place: महाकुंभ में गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ होता है। महाकुंभ में स्नान करने से साधक के सारे पापों का नाश हो जाता है। आइए जानते है साल 2025 में महाकुंभ कब लगेगा और कहां लगेगा।

Image

Mahakumbh 2025 Date And Place: हिंदू धर्म में महाकुंभ का बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। महाकुंभ 12 साल के बाद लगता है। वहीं अर्धकुंभ हर 6 साल पर लगता है। महाकुंभ में स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में साधक आते हैं। महाकुंभ में स्नान करने से साधक के पापों का नाश होता है। इससे पहले साल 2013 में महाकुंभ लगा था। अब साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस साल कुंभ के मेले में 10 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में महाकुंभ कब लगेगा और कहा लगेगा।

Mahakumbh 2025 Date (महाकुंभ डेट 2025)

साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान अलग- अलग तिथि पर शाही स्नान की तारीख तय की गई है। महाकुंभ के पहले दिन शुभ संयोग में सिद्धि योग का निर्माण होगा।

Mahakumbh 2025 Place (2025 में महाकुंभ कहां लगेगा)

साल 2025 में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होगी। ये महाकुंभ प्रयागराज में लगेगा। कुंभ का आयोजन हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही होता है।

Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date (महाकुंभ शाही स्नान तिथियां 2025)

13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा

14 जनवरी 2025 - मकर संक्रांति

29 जनवरी 2025 - मौनी अमावस्या

3 फरवरी 2025 - वसंत पंचमी

12 फरवरी 2025 माघी पूर्णिमा

26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि पर्व (अंतिम शाही स्नान)

महाकुंभ क्यों लगता है

पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय से महाकुंभ की शुरुआत मानी जाती है। धरती पर जहां- जहां अमृत की बूंदे गिरी उस- उस स्थान पर महाकुंभ का आयोजन होने लगा। चार जगहों पर यानी प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक के कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article