असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) फिलहाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) के अध्यक्ष हैं। हैदराबाद से वह चार बार संसद के निचले सदन लोकसभा से सांसद भी रहे हैं, जबकि हिंदुस्तान में सबसे पढ़े-लिखे और तर्कों के साथ बात करने वाले मुस्लिम नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। अपनी बेबाकी, बयान और काम करने के स्टाइल की वजह से वह कुछ सालों से दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की लिस्ट में लगातार शामिल किए गए।

स्कूली शिक्षा के बाद हैदराबाद के निजाम कॉलेज (ओस्मानिया यूनिवर्सिटी) से उन्होंने बीए किया, जबकि आगे लंदन के Lincoln's Inn से पढ़ाई कर वकालत के पेशे में आ गए। 1996 में उनका फरहीन ओवैसी के साथ निकाह हुआ, जिनसे उन्हें कुल छह बच्चे हुए। इनमें एक बेटा और पांच बेटियां हैं। शादी के दो साल पहले 1994 में आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ओवैसी ने अपना पॉलिटिकल डेब्यू किया था।