देश

'हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल लॉन्च कर दिखाओ, मैं भागूंगा नहीं', BJP विधायक को ओवैसी ने दी खुली चुनौती

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि वह शर्मा जैसे लोगों के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे। दरअसल, भाजपा विधायक ने कथित रूप से कारोंद चौक से अल्पसंख्यक बहुल इलाके काजी कैंप की तरफ एक मिसाइल लॉन्च करने का दावा किया है।

Image

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी।

Photo : PTI

Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें चुनौती दी है। ओवैसी ने कहा कि 'शर्मा में यदि हिम्मत है तो वह काजी कैंप पर मिसाइल लॉन्च कर दिखाएं। वह भागेंगे नहीं। वहीं डंटकर खड़े रहेंगे।' एआईएमआईएम नेता ने कहा कि वह शर्मा जैसे लोगों के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे। दरअसल, भाजपा विधायक ने कथित रूप से कारोंद चौक से अल्पसंख्यक बहुल इलाके काजी कैंप की तरफ मिसाइल लॉन्च करने की बात कही है।

शर्मा के कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। आरोप है कि विधायक ने कहा था कि वह करोंद चौराहे से अल्पसंख्यक बहुल काजी कैंप इलाके की ओर मिसाइल दागेंगे। ओवैसी ने AIMIM की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो बयान में कहा, 'सुनो BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, अगर तुममें वाकई दम है तो बताओ कब मिसाइल चलाओगे? मैं अकेला काजी कैंप में आकर खड़ा हो जाऊंगा। मैं शहीद होने के लिए तैयार हूं, मरने के लिए तैयार हूं। लेकिन मैं तुम जैसे लोगों के सामने सिर झुकाने वाला नहीं हूं।'

'आपको वहां 8-10 और ब्रह्मोस मिसाइलें दागनी चाहिए थीं'

क्षेत्र के ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए AIMIM अध्यक्ष ने BJP नेता को 'हल्का नेता' बताया और भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े मुस्लिम क्रांतिकारियों के नाम गिनाए। ओवैसी ने कहा, 'रामेश्वर शर्मा, सुनो काजी कैंप क्या है। आजादी के मुजाहिदीन कौन थे? काजी सैयद आबिद अली, वाजिद अली हुसैनी—ये कौन थे? खान शहादत अली खान, फजील मोहम्मद खान, आदिल खान, शेख रमजान, सआदत खान और रिसालदार वली शाह?' इसके बाद ओवैसी ने विदेश नीति और पाकिस्तान के साथ तनाव को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जब पाकिस्तान के साथ संघर्ष हुआ, तब ट्रंप ने आपके नेतृत्व को फोन किया और आपने रोक दिया! आपको वहां 8-10 और ब्रह्मोस मिसाइलें दागनी चाहिए थीं। इसके बजाय आप यहां मिसाइल दागने की बात कर रहे हैं? आप ऐसा कुछ नहीं कर सकते।'।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article