शहर

जयपुर की सियासत में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, भट्टा बस्ती से फिरोजा बानो ने 1,975 वोटों से जीत दर्ज कर AIMIM का खोला खाता

Asaduddin Owaisi: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस समेत अन्य दल भी कई वार्डों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। जयपुर के भट्टा बस्ती वार्ड नंबर 146 से AIMIM ने जीत दर्ज कर नगर निगम चुनाव में पहली बार अपना खाता खोला है। पार्टी की उम्मीदवार फिरोजा बानो की जीत के साथ ही राजस्थान की राजधानी में AIMIM की चुनावी एंट्री दर्ज हो गई है।

Image

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Asaduddin Owaisi: राजस्थान के जयपुर में हुए नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है। वार्ड नंबर 146, भट्टा बस्ती से पार्टी की उम्मीदवार फिरोजा बानो ने 1,975 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर AIMIM का जयपुर नगर निगम में खाता खोल दिया है। इस जीत के साथ ही जयपुर के निगम चुनावी इतिहास में AIMIM की पहली चुनावी सफलता दर्ज हो गई है। भट्टा बस्ती वार्ड से फिरोजा बानो की जीत को पार्टी के लिए राजस्थान की राजधानी में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

झुंझुनू में भी AIMIM उम्मीदवार ने दर्ज की जीत

असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव प्रचार के दौरान इसी वार्ड में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ मिलकर इलाके में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार भी किया था। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में AIMIM ने कुल पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से पार्टी को दो जगह जीत हासिल हुई है। जयपुर के वार्ड नंबर 146 के अलावा झुंझुनू में भी AIMIM उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। राजस्थान में पार्टी ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी के साथ चुनावी तालमेल किया था और इसी गठबंधन के तहत विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ा गया।

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे

गौरतलब है कि, राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य के 309 नगरीय निकायों- नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त हासिल की है। कुल 9,896 घोषित वार्डों में बीजेपी ने 4,023 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 3,438 वार्डों में सफलता मिली।

पहले चरण में 9 सितंबर 2026 को 162 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद 11 सितंबर को दूसरे चरण में 147 निकायों में वोट डाले गए। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत राज्य के कई प्रमुख नगर निगम भी शामिल रहे।

दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों में मतदान कराया गया। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और इसके साथ ही अलग-अलग निकायों के परिणाम सामने आने लगे। चुनाव परिणामों के बाद अब 21 सितंबर 2026 को महापौर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के पदों के लिए चुनाव की अगली प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Rajasthan Local Body Polls: भाजपा के टिकट पर लड़ा चुनाव तो मिला मात्र 1 वोट; बोले- मेरा वोट तो दूसरे वार्ड में था, फिर...

Rajasthan Local Body Polls: भाजपा के टिकट पर लड़ा चुनाव तो मिला मात्र 1 वोट; बोले- मेरा वोट तो दूसरे वार्ड में था, फिर...

CGPSC परीक्षा घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व CMO के OSD रहे चेतन बोर्घरिया गिरफ्तार; पेपर लीक से जुड़े मनी ट्रांसफर की होगी गहराई से जांच

CGPSC परीक्षा घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व CMO के OSD रहे चेतन बोर्घरिया गिरफ्तार; पेपर लीक से जुड़े मनी ट्रांसफर की होगी गहराई से जांच

जयपुर की सियासत में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, भट्टा बस्ती से फिरोजा बानो ने 1,975 वोटों से जीत दर्ज कर AIMIM का खोला खाता

जयपुर की सियासत में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, भट्टा बस्ती से फिरोजा बानो ने 1,975 वोटों से जीत दर्ज कर AIMIM का खोला खाता

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 15 सितंबर 2026): निजामुद्दीन, पंजाबी बाग, पटेल नगर, पालम सहित इन इलाकों में कई घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 15 सितंबर 2026): निजामुद्दीन, पंजाबी बाग, पटेल नगर, पालम सहित इन इलाकों में कई घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरी लिस्ट

Kal Ka Mausam: कहीं बादल बरसाएंगे राहत तो कहीं बढ़ेगी आफत, दिल्ली-यूपी से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam: कहीं बादल बरसाएंगे राहत तो कहीं बढ़ेगी आफत, दिल्ली-यूपी से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक IMD का अलर्ट