देश

सहारनपुर में 100 साल पुरानी मस्जिद गिराने पर भड़के ओवैसी, बोले- 'चोरों की तरह गिराई', CM योगी से पूछे 5 तीखे सवाल

Saharanpur Mosque Demolition: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्टरेट परिसर में स्थित एक मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ा विरोध जताया है। ओवैसी ने राज्य सरकार और केंद्र पर संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता का हनन करने का आरोप लगाया।

Image

सहारनपुर डिमोलिशन पर असदुद्दीन ओवैसी का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Photo : PTI

Saharanpur Mosque Demolition: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से शनिवार तड़के आई एक खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सहारनपुर कलेक्टरेट परिसर के भीतर स्थित एक मस्जिद को प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण बताते हुए ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के सामने आते ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और केंद्र तथा राज्य सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है।

ओवैसी ने शनिवार को बयान जारी करते हुए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी क्या देश के मुस्लिम नागरिकों पर लागू नहीं होती है?

AIMIM प्रमुख ने दावा किया कि सहारनपुर कलेक्टरेट के अंदर बनी यह मस्जिद कोई नया निर्माण नहीं थी, बल्कि यह 1911 या उससे भी पहले से वहां मौजूद थी और एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा दान की गई निजी जमीन पर बनाई गई थी। ओवैसी के अनुसार, यह मस्जिद सितंबर 2026 तक लगातार सक्रिय थी। करीब डेढ़ महीने पहले जिलाधिकारी की ओर से एक आदेश जारी कर इसे अवैध घोषित किया गया था। मामला अदालत में भी गया, लेकिन निचली अदालत से स्टे (स्थगन आदेश) नहीं मिल सका।

ओवैसी ने कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

ओवैसी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शनिवार तड़के 5 बजे इतनी जल्दबाजी में मस्जिद को ढहाने की क्या जरूरत थी? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को डर था कि मामला हाईकोर्ट पहुंचेगा तो उनकी गलती पकड़ी जाएगी, इसीलिए बिना ऊपरी अदालत के फैसले का इंतजार किए तड़के "चोरों की तरह" यह कार्रवाई की गई।

राज्य में कानून का शासन खत्म- AIMIM चीफ

उन्होंने आगे कहा कि 'वाक्फ बाय यूजर' और कानून के कई सिद्धांत मस्जिद के पक्ष में थे, फिर भी असंवैधानिक तरीके से इसे तोड़ दिया गया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की कार्रवाइयों से संविधान को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है और दुनिया भर में यह संदेश जा रहा है कि राज्य में कानून का शासन खत्म हो चुका है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?