भारत से बाहर किसी भी देश में जाने के लिए नागरिकों के पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी होता है। पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसके लिए ऐप्लिकेशन फॉर्म, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस जमा करना होता है। डॉक्यूमेंट को इक्ट्ठा करने के लिए आपको पहले से तैयारी करनी होती है। फिर जैसे ही आपका पासपोर्ट बन जाए आप किसी भी उस देश में जा सकते हैं जो भारतीय पासपोर्ट को एक्सेप्ट करते हैं। पासपोर्ट की वैलिडिटी 10 साल की होती है फिर इसे रिन्यू करना होता है।
ऐसे में बाहर जाने से पहले आपको हाथ में पासपोर्ट होना चाहिए। अगर आपने भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है। तो आप आसानी से ऑफिशियल पासपोर्ट वेबसाइट के जरिए पासपोर्ट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास पासपोर्ट फाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ होना जरूरी है। पासपोर्ट फाइल नंबर 15 डिजिट नंबर होता है जो ऐप्लिकेशन सबमिट करने पर दिया जाता है।
फॉलो करें ये स्टेप्स:
- सबसे पहले आपको https://www.passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद Track Your Application Status टैब को सेलेक्ट करना होगा।
- फिर ड्रॉप डाउन मेन्यू से पासपोर्ट का टाइप सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद 15 डिजिट नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करना होगा।
- इसके बाद Track Status पर क्लिक करना होगा। फिर स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
नागरिक चाहें तो अपने पासपोर्ट स्टेटस को mPassport Seva ऐप के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऐप में एक बार एनरोल होने के बाद यूजर्स को ऐप्लिकेशन स्टेटस के बारे में रियल टाइम अपडेट मिल जाता है। इस ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।
