जॉब्स

Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 92000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 305 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

Image

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 305 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BPSSC SI Recruitment Application ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Steno Assistant Sub-Inspector in Home (Police) Dept Govt Of Bihar के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Bihar Police SI Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। कंप्यूटर से जुड़ा सर्टिफिकेट रखने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

इस पद पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और कंप्यूटर स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article