टेक एंड गैजेट्स

MWC 2024 में दिखी सैमसंग गैलेक्सी रिंग की झलक, सेहत का रखेगी ध्यान, फीचर्स कर देंगे हैरान

Samsung Galaxy Ring: गैलेक्सी रिंग में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, एक SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) सेंसर, एक स्लीप मॉनिटरिंग ट्रैकर और कई अन्य फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स हैं। दावा है कि गैलेक्सी रिंग में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर भी मिल सकता है।

Image

Samsung Galaxy Ring

Samsung Galaxy Ring: टेक दिग्गज सैमसंग ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में अपनी सैमसंग गैलेक्सी रिंग की पहली झलक पेश की है। सैमसंग ने कहा कि गैलेक्सी रिंग तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि उसका सैमसंग हेल्थ प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बातों पर नजर रखने के लिए गैलेक्सी रिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा कंपनी के एआई सूट को भी इसके व्यापक पोर्टफोलियो में विस्तार किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी रिंग की खासियत

गैलेक्सी रिंग में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, एक SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) सेंसर, एक स्लीप मॉनिटरिंग ट्रैकर और कई अन्य फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स हैं। दावा है कि गैलेक्सी रिंग में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर भी मिल सकता है। यह सैमसंग हेल्थ प्लेटफॉर्म से कनेक्ट होगा, जिसे पहले की रिपोर्ट्स के अनुसार नया और आधुनिक बनाया जा रहा है।

अलग-अलग साइज और कलर में होगी लॉन्च

सैमसंग ने कहा कि गैलेक्सी रिंग को प्लैटिनम सिल्वर, सिरेमिक ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं रिंग को 5 से 13 साइज में पेश किया जाएगा। इससे हर कोई इसका इस्तेमाल कर सकेगा। कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी रिंग को एक नए हेल्थ फॉर्म फैक्टर के रूप में पेश किया जाएगा।

AI को लेकर सैमसंग ने की कई घोषणाएं

दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने MWC 2024 में एआई को लेकर कई अन्य घोषणाएं भी की हैं। सैमसंग ने कहा कि गैलेक्सी एस23 सीरीज, टैब एस9 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 5, गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी एस23 एफई सहित उसके मौजूदा स्मार्टफोन में एआई फीचर्स का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा एआई फीचर्स को अन्य गैलेक्सी डिवाइस में भी लैस किया जाएगा, जिसमें वॉच, टैबलेट और रिंग भी शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article