क्रिकेट

IND vs ZIM Schedule: जिंबाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगा भारत, कार्यक्रम का हुआ ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 6, 2024, 04:47 PM IST

IND vs ZIM Match Schedule: भारत के पांच मैच की ट20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे दौरे का ऐलान(India vs Zimbabwe T20I Series 2024 Schedule Announced) हो गया है। जानिए टीम इंडिया करेगी दौरा, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Image

भारत बनाम जिंबाब्वे(साभार जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड)

IND vs ZIM Match Schedule Announced: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के बाद जिंबाब्वे दौरे पर जाएगी। यहां दोनों देशों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से पांच मैच की सीरीज के आयोजन पर सहमति बनी है। सीरीज 6 से 14 जुलाई के बीच खेली जाएगी। पांच मुकाबले राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर एक बजे से शुरू होंगे।

भारत के जिंबाब्वे दौरे का कार्यक्रम:

पहला टी20, 06 जुलाई, 2024 हरारे

दूसरा टी20 07 जुलाई, 2024 हरारे

तीसरा टी20 10 जुलाई, 2024 हरारे

चौथा टी20 13 जुलाई, 2024 हरारे

पांचवां टी20 14 जुलाई, 2024 हरारे

दो साल बाद हो रहा है जिंबाब्वे दौरा

भारतीय टीम साल 2022 में जिंबाब्वे दौरे पर गई थी जहां दोनों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी। टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में थी और भारतीय टीम सीरीज 3-0 के अंतर से अपने नाम करने में सफल रही थी। बीसीसीआई आम तौर जिंबाब्वे दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों के बगैर टीम को भेजता है जहां युवा खिलाड़ियों के हाथों में टीम की कमान सौंपी जाती है। ऐसा ही इस बार भी होने की संभावना है। जून में टी20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा है। इसके तत्काल बाद ही जिंब्बावे दौरा के आयोजन होना है। ऐसे में निश्चित तौर पर सीनियर खिलाड़ियों के दौरे पर जाने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article