क्रिकेट

MI vs RCB Dream11 Prediction: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच एलिमिनेटर आज, देखें बेस्ट प्लेइंग-11

WPL 2024 Eliminator, MI vs RCB Women Dream11 Prediction, Today Match: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2024) के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले आइए नजर डालते हैं मुंबई इंडियंस और आरसीबी बेस्ट प्लेइंग-11 और ड्रीम 11 टीम पर।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB vs MI, WPL 2024 Eliminator Dream11 prediction: महिला प्रीमियर लीग 2024 एलिमिनेटर (WPL 2024 Eliminator) में शुक्रवार, 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) का आमना-सामना होगा। मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को जोरदार तरीके से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई, जबकि आरसीबी ने अपने आखिरी लीग गेम में मुंबई इंडियंस पर कड़ी जीत हासिल की और तीसरा स्पॉट हासिल किया।

इस अहम मुकाबले का विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा और दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा. मुंबई इंडियंस का आरसीबी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है, उसने खेले गए पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। लेकिन आरसीबी इस मैच के लिए इतिहास को भूलकर अपनी हालिया जीत की ऊर्जा को बरकरार रखना चाहती है।

WPL 2024, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (WPL 2024 MI-W vs BAN-W Dream11)

MI vs RCB WPL 2024 Live Score Update

दिनांक: 15 मार्च 2024

समय: 7.30 PM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ड्रीम-11 भविष्यवाणी (MI-W vs BAN-W Dream11 Prediction)

विकेटकीपर: ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया।

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर।

ऑलराउंडर: अमेलिया केर, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम।

गेंदबाज: सोफी मोलिनक्स।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: एलिसा पेरी।

उप-कप्तान: हेले मैथ्यूज।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Mumbai Indians Women Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्रकार, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक, जिन्तिमनी कलिता, अमनदीप कौर। क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काज़ी, इस्सी वोंग, प्रियंका बाला, फातिमा जाफर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bangalore Squads)

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस. मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश। श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट।

(*Disclaimer: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेइंग-11 (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Dream 11)

अनुमानित है।)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article